अजमेर। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से अजमेर के कई इलाकों में पानी भर गया जिसके कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अजमेर पहुंचे। इस दौरान जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। जोशी ने कहा जब पहले से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था तो उसके बावजूद प्रशासन ने तैयारियां क्यों नहीं की।
इस दौरान जोशी ने गुजरता को लेकर कहा एक तरफ गुजरात हैं जहां 1700 किलोमीटर समुद्री क्षेत्र है साथ ही 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली। मगर जनप्रतिनिधियों ने सजगता दीखाई। राजस्थान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम गति से हवाएं चली उसके बावजूद भी 7 जनों की मौत हो गई। अस्पताल दरिया बन गए हैं। रास्ते अवरूध्द हो चुके हैं।
सीपी जोशी ने केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। इस दौरान जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा भ्रष्टाचार का पैसा खाकर कहां जाओगे ऊपर वाले से तो डरो। जोशी ने कहा ऊपर वाले की लाठी में इतना दम है कि तुम ही नहीं तुम्हारी औलाद को भी भुगतना पड़ेगा। जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार ने हर काम में भ्रष्टाचार किया हैं।
सीपी जोशी ने कहा कई गांव ऐसे है जहा रोजमर्रा की आवश्यक चीजे तक नहीं पहुंच पा रही हैं। रास्तों में पानी भर गया हैं। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटा हुआ हैं। इस दौरान सीपी जोशी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा राजस्थान में पोपा बाई का राज हैं। इस तूफान ने राज्य सरकार के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी हैं। व्यवस्थाएं दुरूस्त होती तो जनता को परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…