Categories: स्थानीय

कलयुगी पिता ने किया रिश्तों को शर्मसार

जयपुर। सांगानेर थाने में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। कलयुगी पिता ने मां और बेटी को 5 महिने तक घर में बंधक बना कर रखा। सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कलयुगी पिता ने बारबार मां और बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सांगानेर थाने में आरोपी पति तथा अपने जेठ पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की दिल्ली की रहने वाली महिला ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की उसके दो बच्चे हैं। उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गई जिसके बाद घर वालों ने 2019 में दुसरी शादि कर दी। पीड़िता ने बताया की परिवार वालों ने 2019 में जयपुर के सांगानेर में उसकी शादी की थी। शादी के बाद वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रहने लगी। पीड़िता ने कहा की जब वह अपना घर छोड़कर यहा आई तो उसके कुछ दिनो बाद ही उसे परेशान किया जाने लगा।

पीड़िता ने बताया की उसे 5 महिने तक घर में कैद करके रखा गया। पीड़िता ने बताया की उसकी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ पति व जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता मौका पाकर अपने बच्चों के साथ वहां से भाग निकली। वहां से निकलने के बाद पीड़िता दिल्ली चली गई। दिल्ली जाने के बाद पति उसे फोन करके धमकाने लगा। आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीडिता ने परेशान होकर पति व जेठ के खिलाफ सांगानेर थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

20 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago