Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: फरार हुआ ‘आप’ का MLA प्रत्याशी, जानिए चुनाव लड़ने से पहले क्या हुआ

 

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के झालावाड़ की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दीपेश सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पूरे जोश के साथ आम आदमी पार्टी ने क्षेत्र में अपना कैंडिडेट घोषित किया, लेकिन दीपेश पहले तो 4 दिन तक घर से फरार था और बाद में पता चला तो उसे पुलिस ने सोने की हेराफेरी के आरोप में धर दबोचा है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election : 'आप' ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अब तक कुल 60 कैंडिडेट तय

 

पुलिस के हत्थे चढ़ा 'आप' का MLA प्रत्याशी 

 

आम आदमी पार्टी ने दीपेश सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया, उसके अगले दिन ही वह फरार हो गया। चार दिन से जब वह घर नहीं लौटा तो पिता ने पुलिस थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन थाने पहुंचकर दीपेश के पिता को पता चला कि उनके बेटे पर सोने की हेराफेरी का आरोप है। 

 

सत्यनारायण सोनी के सुपुत्र दीपेश सोनी पेशे से सोनार हैं। उन पर नकली सोने और गहनों की हेराफेरी का आरोप लगा है। आरोप है कि दीपेश दिल्ली से इमीटेशन की ज्वेलरी मंगाकर उन्हें राजस्थान में महंगे दामों पर बेचता है। उसकी पहचान न सिर्फ राजस्थान में बल्कि हैदराबाद तक है। 

 

हैदराबाद के ज्वैलर से भी की ठगी 

 

हैदराबाद के एक ज्वैलर ने 27 अक्टूबर को हैदराबाद के बजीराबाद में धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करवाया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दीपेश नकली सोने की हेराफेरी का आदतन अपराधी है। वह कई लोगों को असली बताकर नकली सोना बेचकर ठगी कर चुका है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: राजस्थान में तीसरे मोर्चे की मदद से बनेगी सरकार, ये आंकड़े दे रहे है गवाही

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago