स्थानीय

Khatu Mela 2024: श्याम भक्तों ने पिया गंगाजल और QR Code से जाना गीता का रहस्य

Khatu Mela 2024: खाटू श्याम बाबा के मंदिर में अपनी अर्जी लगवाने के लिए छोटीकाशी से श्याम भक्तों की भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, श्याम धणी की जयकार से जयपुर की सड़के गूंज उठी है और हाथों में श्याम बाबा की ध्वजा लिए भक्त उनकी जयकार लगाते नजर आ रहे है। इसके साथ ही इन श्याम भक्तों के खान—पान को लेकर जगह—जगह भंडारे भी लगाए जा रहे है। लेकिन इन भंडारों में एक भंडारा भी ऐसा था जंहा श्याम भक्तों के खाने के साथ पानी पीने के लिए गंगा जल का वितरण किया। गंगा जल का वितरण गीता परम रहस्यम की ओर लगाया गया जिसमें भक्तों को गंगा जल पीलाने के साथ उनको गीता के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Mela Rules 2024: खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्याम भक्त रखें इन बातों का ध्यान, आराम से होंगे दर्शन

गंगाजल

गीता परम रहस्यम् से जुड़े सूरज सैनी ने बताया की भारत में लंबे समय से गीता को लेकर प्रचार किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोगों को ​इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं लेकिन आधुनिकता के इस दौर में गीता परम रहस्यम ने (Khatu Mela 2024)  डिजिटल के इस युग को ध्यान में रखते हुए गीता और गंगा जल को लेकर नया प्रयोग किया है। जिसमें सनातन प्रेमियों को पानी के रूप में गंगा जल मिलेगा और इस पानी की बोतल पर गीता से जुडे रहस्य और उपदेश के बारे में डिजिटल जानकारी मिलेगी। इसके लिए पानी की बोतल पर QR Code लगाया गया है जिसकों स्कैन करके गीता का रहस्य जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Khatu Shyamji Mela 2024 : खाटू श्यामजी लक्खी मेले का महाभारत से है संबंध, जानिए इससें जुड़ी खास बातें

डिजिटल प्रचार

गीता परम रहस्यम की यह पहल प्यासे को पानी पिलाना और इसके साथ गीता का डिजिटल प्रचार—प्रसार करना है। इतने सालों बाद भी लोग गीता को लेकर लोगों को जानकारी नहीं है लेकिन अब डिजिटल के इस दौर में घर बैठे ही ​गीता के रहस्यों को जान सकते हैं और (Khatu Mela 2024)   इस वजह से पानी की बोतल पर QR Code लगाकर इसका प्रचार किया जा रहा है। गीता में इंसान के जीने की कला है जो आज भी लोगों को पता नहीं है।

Narendra Singh

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago