स्थानीय

दीपावली पर बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर! 31 अक्टूबर को जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

सीकर। Khatu Shyam : दिवाली इस साल 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जायेगी। वहीं खाटू श्याम मंदिर जाने वालो के लिए जरूरी खबर है, इस दिन अमावस्या के दिन सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दिन बाबा श्याम की विशेष पूजा और तिलक का आयोजन होता है, इसी वजह से श्रद्धालु शाम 5 बजे के बाद दर्शन कर सकेंगे। दीपावली के त्यौहार पर हर साल लाखों श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल अमावस्या होने की वजह से मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो इस बात का ध्यान रखें और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें : Rajasthan by-election : 5 सीटों पर भाई, पत्नी और बेटे मैदान में! जानिए कहां किसका दबदबा!

इस दिन होती है बाबा श्याम की खास पूजा और तिलक

बता दें कि 31 अक्टूबर को अमावस्या है और इस तिथि को हारे का सहारा बाबा श्याम का परंपरा मुताबिक खास पूजा और तिलक होता है, हर अमावस्या की भांति इसबार भी ऐसा ही होगा। हालांकि, श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि शाम 5 बजे के बाद बाबा श्याम के दर्शन खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा दीपावली पर विशेष सजावट भी की जायेगी और लक्ष्मी पूजन का भी आयोजन किया जायेगा।

दीपावली को 20 घंटे तक बंद रहेंगे दर्शन

खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नए अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर भगवान श्री श्याम की खास पूजा व तिलक होने की वजह खाटू श्याम बाबा के दर्शन 30 अक्टूबर की रात 10 बजे से 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक दशनार्थ बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर की शाम को आम दशनार्थ पट खोले जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

Diwali 2024 : ऐसे बनाई जाती है सोने-चांदी की मिठाईयां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Diwali 2024 : अक्सर आपने सोने-चांदी से बने बर्तन और आभूषण तो खरीदे ही होंगे…

43 मिन ago

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का डोटासरा पर पटलवार

Rajasthan : राजस्थान में उपचुनाव में होने वाले उपचुनावों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ…

2 घंटे ago

Gold Silver Price : धनतेरस-दिवाली पर जमकर खरीदें सोना-चांदी, एकदम से इतने गिरे भाव

जयपुर। Gold Silver Price : धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी…

5 घंटे ago

Naresh Meena के समर्थन में उतरे रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी मुश्किले

Naresh Meena News : जयपुर। राजस्थान में 7 विधासभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव…

6 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 28 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 28 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

10 घंटे ago

Top 10 Big News of 28 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 28 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

11 घंटे ago