Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के खिरखाइया गांव का एक बाद मामला सामने आया है। जहां एक लड़का और लड़की 8 महीने पहले घर से भाग गए थे। इसी बीच फरार लड़के का परिवार 2 दिन पहले ही घर लौटकर आया, तो आक्रोशित कुछ लोगों ने लड़के पक्ष के एक साथ सटे हुए 4 केलूपोश घरों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि,सभी घर धू-धू कर जले और राख हो गए। आरोप लड़की पक्ष पर लगाए जा रहे है।
घटना को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि, धंबोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा खिरखाईया गांव में आग लगाने की घटना संज्ञान में आई है। दरअसल, कुछ समय पहले खिरखाईयां गांव के कांति पुत्र नाना रोत का लड़का गांव की ही एक लड़की को भगाकर ले गया। इसके बाद से ही कांति और उसका परिवार भी गांव से फरार चल रहा था। लेकिन लड़की पक्ष के लोग नाराजगी को दबा नहीं पा रहे थे,और उन्होंने दुश्मनी बरक़रार रखी।
धू-धू कर आग में जला घर
घटना के दो दिन पहले ही बुधवार, 29 मई को लड़के के पिता कांति रोत वापस अपने घर आये। इसका पता चलते ही शुक्रवार, 31 मई को लड़की पक्ष के कुछ लोग इकट्ठे होकर कांति के घर पहुंच गए और घर को आग के हवाले कर दिया। आग इस कदर फैली कि आसपास के 4 घर और इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटे उठती देख आसपास के दूसरे लोग दौड़कर आए। वही डूंगरपुर नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
दमकल पहुँचने से पहले तक घर जलकर राख हो चुका था। लड़के के पिता कांति रोत ने लड़की पक्ष के लोगो पर ही बदला लेने के लिए घरों में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर धंबोला थानाधिकारी तेजसिंह सांदू मय जाब्ता खिरखाइया गांव पहुंचे। दमकल मौके पर पहुंचने से पूर्व पुलिस ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित कांति रोत के आरोपों पर पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नही दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: सादिक़ अली
*****************
Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
जिलेवार खबरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।