स्थानीय

डूंगरपुर: खीरखाईया गांव के 4 घरों में उपद्रवियों ने लगाई आग, प्रेम-प्रसंग का है पूरा मामला

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के खिरखाइया गांव का एक बाद मामला सामने आया है। जहां एक लड़का और लड़की 8 महीने पहले घर से भाग गए थे। इसी बीच फरार लड़के का परिवार 2 दिन पहले ही घर लौटकर आया, तो आक्रोशित कुछ लोगों ने लड़के पक्ष के एक साथ सटे हुए 4 केलूपोश घरों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि,सभी घर धू-धू कर जले और राख हो गए। आरोप लड़की पक्ष पर लगाए जा रहे है।

घटना को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि, धंबोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा खिरखाईया गांव में आग लगाने की घटना संज्ञान में आई है। दरअसल, कुछ समय पहले खिरखाईयां गांव के कांति पुत्र नाना रोत का लड़का गांव की ही एक लड़की को भगाकर ले गया। इसके बाद से ही कांति और उसका परिवार भी गांव से फरार चल रहा था। लेकिन लड़की पक्ष के लोग नाराजगी को दबा नहीं पा रहे थे,और उन्होंने दुश्मनी बरक़रार रखी।

धू-धू कर आग में जला घर

घटना के दो दिन पहले ही बुधवार, 29 मई को लड़के के पिता कांति रोत वापस अपने घर आये। इसका पता चलते ही शुक्रवार, 31 मई को लड़की पक्ष के कुछ लोग इकट्ठे होकर कांति के घर पहुंच गए और घर को आग के हवाले कर दिया। आग इस कदर फैली कि आसपास के 4 घर और इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटे उठती देख आसपास के दूसरे लोग दौड़कर आए। वही डूंगरपुर नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

दमकल पहुँचने से पहले तक घर जलकर राख हो चुका था। लड़के के पिता कांति रोत ने लड़की पक्ष के लोगो पर ही बदला लेने के लिए घरों में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर धंबोला थानाधिकारी तेजसिंह सांदू मय जाब्ता खिरखाइया गांव पहुंचे। दमकल मौके पर पहुंचने से पूर्व पुलिस ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित कांति रोत के आरोपों पर पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नही दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: सादिक़ अली

*****************

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

जिलेवार खबरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago