स्थानीय

Khinwsar By Elections : इस वजह से टूटा कांग्रेस और बेनीवाल का गठबंधन, बीजेपी को मिलेगा फायदा

Khinwsar By Elections : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुट गई है। 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से भले ही सरकार की सेहत पर प्रभाव नहीं हो, लेकिन इसका संदेश पूरे प्रदेश में जायेगा। बीजेपी संख्याबल बढ़ाने के इरादे से मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अधिक से अधिक सीटे जीतकर सकारात्मक संदेश देना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने अपने गठबंधन के साझीदार दलों के सामने भी उम्मीदवार उतारकर रणनीति स्पष्ट कर दी है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस 4 महीने के भीतर ही अकेले चुनाव लड़ने क्यों जा रही है? आइए जानिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें :   बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर घी सीज किया

इस वजह से टूटा बेनीवाल और कांग्रेस का गठबंधन

बता दें कि इस रणनीति से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक तीर से कई निशाने किए है। हालांकि RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस ने उनको भाव ही नहीं दिया, हालांकि होटासरा ने बेनीवाल के बयान और उनके रवैए की रिपोर्ट आलाकमान तक पहुंचाई। लेकिन हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बेनीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। इसी वजह से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया है।

खींवसर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

खींवसर सीट से RLP ने हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बड़ा खेला करते हुए रतन चौधरी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा का टिकट रेवंत राम डांगा को मिला है। इस सीट पर खुद डोटासरा भी प्रचार करने पहुंचेंगे और दूसरे छोर पर हनुमान बेनीवाल मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे में दोनों नेता एक-दूसरे से भिड़ सकते है।

भाजपा को मिलेगा फायदा

वहीं कांग्रेस और बेनीवाल की लड़ाई का फायदा भाजपा को मिल सकता है, क्योंकि पिछली बार खींवसर से भाजपा उम्मीदवार की कम अंतर से हार हुई थी। ऐसे में भाजपा अबकी बार हनुमान बेनीवाल की लंका ढा सकती है। वहीं खींवसर से RLP को चुनाव जीतना हनुमान बेनीवाल की प्रतिष्ठा का सवाल हो गया है। हालांकि यह तो वक्त ही बताएंगा कि यहां से कौन बाजी मारेगा।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

 

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 28 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 28 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 28 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 28 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

पीएम मोदी ने देश के महानायकों की जयंती नई ऊर्जा के साथ मनाने की पहल की : Madan Rathore

Madan Rathore News : जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 115वीं…

15 घंटे ago

Kirodi Meena ने महिलाओं के साथ मारे ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kirodi Meena News : जयपुर। राजस्थान में उपचुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के…

16 घंटे ago

Deoli Uniara by-election : 1 लाख वोटों से जीतेंगे नरेश मीणा! ऐसे ​बिठाई तिकड़ी

Deoli Uniara by-election : जयुपर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर लगातार…

17 घंटे ago

Rajasthan by-election : 5 सीटों पर भाई, पत्नी और बेटे मैदान में! जानिए कहां किसका दबदबा!

Rajasthan by-election : राजस्थान में उपचुनाव का माहौल है और इस बार कुल सात विधानसभा…

18 घंटे ago