Kidnapper or father Jaipur Viral Video: जयपुर में किडनैपर से जुदा होते बच्चे का रोना जिसने भी देखा वो सोच में पड़ गया ऐसा क्यों हुआ। मामला 11 माह के एक बच्चे को अगुवा करने का था। जिसमें आरोपी UP का निलंबित कांस्टेबल तनुज चाहर है। अब इस कहानी में फिल्मी ट्विस्ट आ गया है। जयपुर पुलिस ने आरोपी से बच्चे को लेकर उसकी मां तक पहुंचाया। तब किडनैपर से चिपककर बच्चा जोर—जोर से रोने लगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। जब किडनैपर को उस बच्चे का पिता बताया जा रहा है। मथुरा के एसपी देहात का बयान आया है।
यह भी पढ़ें : Nahar Ke Ganesh Ji Jaipur: जानें उल्टे स्वास्तिक वाले भस्म के गणेश का रहस्य
यह मामला जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके की है। यहां 14 जून 2023 को पृथ्वी उर्फ कुक्कू नाम के बच्चे की किडनैपिंग का केस पुलिस में दर्ज हुआ। इस समय बच्चे के उम्र महज 11 महीने की थी। यहां से आरोपी ने बच्चे को उसकी मां के घर से अगुवा कर लिया। इससे पहले उसने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रेकी भी की। जहां से वो उसे भेष बदलकर अपने पास रखने लगा। तनुज ने साधु की रूप में बाल-दाढ़ी बढ़ा रखे हैं।
मामले में आरोपी अब दावा कर रहा है कि बच्चा कुक्कू पृथ्वी उसका बेटा है। दरअसल आरोपी बच्चे की मां का रिश्तेदारी था। दोनों में प्रेम हुआ और फिर प्रेम विवाह बताया जा रहा है। तनुज की एक शादी अलीगढ़ में हुई। जो अनबन के बाद नहीं चली। इसके बाद 2021 में जयपुर की लड़की से लव मैरिज किया। जिससे ये बेटा जन्मा। एक समाचार पत्र के मुताबिक दोनों विवाद के बाद अलग हो गए। जहां से उसने बच्चे को अगुवा कर लिया।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…