Categories: स्थानीय

Kota Chambal River Front Controversy: विवादों में घिरा कोटा का चंबल रिवर फ्रंट, बीजेपी ने बोला हमला

 

Kota Chambal River Front Controversy: कोटा का चंबल रिवर फ्रंट अपने लोकार्पण के साथ ही विवादों में घिर गया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इस प्रोजेक्ट को अवैध बताकर गहलोत सरकार को निशाने पर ले रही है। बीजेपी का आरोप है कि चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण गैरकानूनी तरीके से किया गया है। यह वोट के लिए चुनावी तरीका है। 

 

यह भी पढ़े: Divya Maderna: दिव्या मदेरणा ने तोड़ी चुप्पी, कहा मां को गालियां देने वाले के साथ नहीं कर सकती मंच शेयर

 

अवैध है चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण 

 

1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट पर सवाल उठाते हुए कोटा उत्तर से पूर्व बीजेपी विधायक प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 'यह निर्माण पूर्ण रूप से अवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्णयों तथा आदेशों एवं केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सेंचुरी क्षेत्र के 10 किमी की परिधि में कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की परमिशन जरुरी है। 

 

यह भी पढ़े: Prahlad Kund Hindaun Rajasthan: राजस्थान के हिंडौन में बना है प्रहलाद कुंड, विष्णु भक्त से जुड़ी है कहानी

 

रणवीर-दीपिका को ब्रांड एम्बेसेडर बनाना गलत 

 

गुंजल ने ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व अभिनेता रणवीर सिंह को लाखों रुपए देना भी धन की बर्बादी बताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोटा की बेटी नंदनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता है, उसे यह अवसर दिया जाना चाहिए था। 

 

यह भी पढ़े: Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी, इन जिलों में होगी बारिश

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

24 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago