Categories: स्थानीय

जनता को सौंपने से पहले मंत्री शांति धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट का लिया जायजा, इस दिन होगा लोकार्पण

  • जलधारा के बटन से होगा लोकार्पण
  • देश के अग्रणी शहरो में कोटा ने बनाई जगह
  • कोटा पहुंचेगी पूरी कैबिनेट

 

कोटा। कोटा का विश्व स्तरीय पर्यटन चंबल रिवर फ्रंट इनोग्रेशन के लिए तैयार है। कोटा शहर की खूबसूरती में चार चंदा लगाने जा रहा चंबल रिवर फ्रंट जल्द ही आमजन के लिए खुलने वाला है। लोकार्पण को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 देशों के राष्ट्रदूतों को आमंत्रण भेजा गया है। 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Water Problem: बीत गए 15 साल … पानी को तरस गए सरकारी कॉलोनी के लोग! मजबूरी में ऐसा कर रहे लोग

 

जलधारा के बटन से होगा लोकार्पण

खूबसूरत चम्बल रिवर फ्रंट (Chambal River Front ) के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को भी इस दौरान सभी तैयारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम गहलोत जलधारा का बटन दबाकर करेंगे। चंबल रिवर फ्रंट की सबसे आकर्षित चंबल माता की प्रतिमा है । उस पर गिरने वाले जलधारा पर जो बटन लगा है गहलोत उसे दबाकर लोकार्पण करेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगा बीजेपी नेता का बेटा, कर ली जीत की तैयारी

 

देश के अग्रणी शहरो में कोटा ने बनाई जगह

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि कोटा अब प्रदेश में ही नहीं देश के अग्रणी शहरो में शामिल हो गया है। पर्यटन के क्षेत्र में कोटा का नाम महत्वूर्ण शहरो में लिया जाएगा। कोटा शहर की आवागमन सुविधा ,पर्यटन विकास, जन सुविधाओं के सभी प्रोजेक्ट्स से यहां की तस्वीर बदल गई है। शहर में जो कार्य हुए हैं उनकी पूरे देश में चर्चा की जा रही है। 

 

यह भी पढ़े: Bageshwar Dham Darbar in Sikar: सीकर में पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले-अंग्रेज भी कह रहे सीताराम, दरबार में खुले कई पर्चे

 

कोटा पहुंचेगी पूरी कैबिनेट 

विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और आक्सीजोन के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारी जोरों पर है।  12 सितम्बर को चम्बल रिवर फ्रंट और 13 सितम्बर को सिटी पार्क का लोकार्पण होगा। इस कार्यक्रम में सीएम गहलोत उद्घाटन करेंगे वहीं  पूरी कैबिनेट भी वहां मौजूद होगी। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और वीआईपी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago