जयपुर। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक पार्षद से चेयरमैन बनाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे मामले को लेकर झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला फतेहपुर सीकर निवासी विकायत हुसैन के द्वारा दर्ज करवाया गया है। विकायत हाल में 200 फीट बाईपास के पास अपने परिवार के साथ निवास करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेयरमैन बनाने की हुई थी डील
मामले में पीडित ने बताया की उसकी बातचीत नितम शर्मा से हुई। नितम शर्मा से मेरे बुआ के लड़के आबिद अली को किसी बोर्ड या निगम का अध्यक्ष बनाने के लिए कहा। फतेहपुर से आबिद 5 बार पार्षद रहा है। जिसके बाद नितम ने मुझे बात करके जवाब देने की बात कही। उसके बाद नितम का मेरे पास एक कॉल आया और मुझे मिलने के लिए बुलाया। मैं आबिद और 5 लोगो को साथ में लेकर होटल में नितम शर्मा से मिलने पहुंचा। पीडित ने बताया की नितम ने वहा मंत्री महेश जोशी से मुलाकात करवाई और राजनीतिक बायोडाटा मंत्री जोशी को दिया। जिसके बाद जोशी ने सीएम तक बात पहुंचाने की बात कही और वहा से चले गए।
नितम ने कहा इस पूरे काम में एक करोड़ का खर्चा होगा जिसमें 50 लाख पहले और बाकी के काम होने के बाद। जोशी मेरी बात नहीं टालते काम हो जाएगा। जिसके बाद 2021 दिसंबर में नितम शर्मा ने पैसों के साथ देहरादून बुलाया। जहा 35 लाख रूपए नितम शर्मा को दिए और। 15 लाख रूपए नितम घर आया और लेकर गया। बोर्ड निगमों की चेयरमैन नियुक्तियों की लिस्ट में आबिद का नाम नहीं आया। जिसके बाद नितम से सर्म्पक किया पर बात नहीं हो पाई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के निवास पर बात करने के लिए गए। तब जोशी ने पहचानने से इंकार कर दिया। बाद में याद दिलाने के बाद जोशी ने मामले की शिकायत पुलिस को करने की सलाह दी। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…