स्थानीय

इस बार डराने वाली है बारिश! … राजस्थान में समय से पहले एंट्री करेगा मानसून, IMD ने दिया बड़ा हिंट

Pre-Monsoon Rajasthan: राजस्थान में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। लेकिन अभी भी भीषण गर्मी से परेशान लोग यही इंतजार कर रहे है कि, प्रदेश में मानसून फुल मूड में प्रवेश कब करेगा?’ इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए इस वक्त परिस्तिथियां अच्छी दिख रही है।

राजस्थान को लेकर भी मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि, प्रदेश में मानसून करीब तीन दिन पहले ही प्रवेश करेगा। सामान्य तौर पर 25 जून तक प्रदेश में मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार थोड़ा पहले आने की संभावना नजर आ रही है। मौसम केंद्र जयपुर (Mousam Kendra Jaipur) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी यानी पूर्वी भारत से आने वाली हवाओं के साथ ही राजस्थान में मानसून प्रवेश करता है। 15 जून के बाद से मानसून की थमी रफ्तार के गति पकड़ने की उम्मीद है।

कब शुरू होगी पूर्वी राजस्थान में बारिश
(Kab Suru Hogi Rajasthan me Barish)

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आमतौर पर 25 जून तक मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार थोड़ा जल्दी आने की संभावना है। राजस्थान में मानसून उदयपुर, बांसवाड़ा के रास्ते होते हुए प्रदेशभर में फैलता है। बीते साल 2023 में भी मानसून ने उदयपुर संभाग के साथ कोटा और भरतपुर संभाग से एक साथ प्रवेश किया था। अभी की बात करें तो, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में 19 या 20 जून से बारिश शुरू होगी।

यह भी पढ़े: राजस्थान में प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

11 साल में 2 बार समय से पहले आया मानसून

बीते 11 साल का रिपोर्ट कार्ड देखें तो, राजस्थान में सिर्फ 2 बार ऐसा हुआ है कि मानसून समय से पहले आया हो। साल 2013 में मानसून 10 से 13 दिन पहले 13 जून को आया था। वहीं 2021 में मानसून की एंट्री 18 जून को हुई थी। इस बार अनुमान है कि प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

— E-Paper

— WhatsApp Channel

Aakash Agarawal

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

7 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

8 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

8 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

9 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

10 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

11 घंटे ago