Categories: स्थानीय

राजस्थान को मिले अब तक 7 उप-मुख्यमंत्री, 2 महिला नेत्री भी शामिल

 

Deputy Chief Minister Rajasthan: राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए 2 उप-मुख्यमंत्री चुने गए है। जिसमें 'दीया कुमारी' और 'प्रेमचंद बैरवा' का नाम शामिल है। हाल ही में संपन्न हुए 2023 विधानसभा चुनाव में जयपुर राजघराने की पूर्व राजकुमारी 'दीया कुमारी' ने भाजपा के टिकट पर विद्याधर नगर से और प्रेमचंद बैरवा ने दूदू सीट से विधायकी का चुनाव जीता था। इसके बाद दोनों को 'भजनलाल शर्मा' की सरकार में उप-मुख्यमंत्री नामित किया गया है। मरुधरा की धरती पर आज तक कुल 7 उप-मुख्यमंत्री चुने गए है। जिनमें 4 कांग्रेस के और 3 बीजेपी के रहे हैं। चलिए जानते है सभी उप-मुख्यमंत्री के बारे में – 

 

टीका राम पालीवाल
(Tika Ram Paliwal)

 

महवा से विधायक चुने गए 'टीका राम पालीवाल' राजस्थान के पहले उप-मुख्यमंत्री थे। उन्हें 'जयनारायण व्यास' की कांग्रेस सरकार में इस पद पर बैठाया गया था। पालीवाल का उप-मुख्यमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल 26 मार्च 1951 से 3 मार्च 1952 तक और दूसरा कार्यकाल 1 नवंबर 1952 से 1 नवंबर 1954 तक रहा। इस तरह से वह एक ही सरकार में दो बार उप-मुख्यमंत्री रहे। उनका ओवरऑल कार्यकाल 2 साल 342 दिन का रहा। 

 

हरि शंकर भाभरा
(Hari Shankar Bhabhra)

 

रतनगढ़ से विधायक चुने गए 'हरि शंकर भाभरा' राजस्थान के दूसरे उप-मुख्यमंत्री थे। उन्हें 'भैरों सिंह शेखावत' की भाजपा सरकार में इस पद पर बैठाया गया था। हरि शंकर भाभरा का उप-मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 6 अक्टूबर 1994 से 29 नवंबर 1998 तक रहा। वह 4 साल 54 दिन इस पद पर रहे। 

 

बनवारी लाल बैरवा और कमला बेनीवाल
(Banwari Lal Bairwa & Kamla Beniwal)

 

'बनवारी लाल बैरवा' राजस्थान के तीसरे और कमला बेनीवाल 'चौथी' उप-मुख्यमंत्री बनी। दोनों को संयुक्त रूप से इस पद पर बैठाया गया। यह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में हुआ। दोनों उप-मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल 25 जनवरी 2003 से लेकर 8 दिसंबर 2003 तक कुल 317 दिन का रहा। 

 

यह भी पढ़े: अपने ही लोगों से 1400 रु लेगी कांग्रेस ! जानिए क्या है वजह ?

 

सचिन पायलट 
(Sachin Pilot)

 

15वीं विधानसभा में टोंक से जीते कांग्रेस विधायक 'सचिन पायलट' को प्रदेश का पांचवा उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्हें 'अशोक गहलोत' सरकार में इस पद पर बैठाया गया। सचिन भी 17 दिसंबर 2018 से लेकर 14 जुलाई 2020 तक कुल 1 साल 210 दिन इस पद पर रहे। 

 

यह भी पढ़े: जानें कौन था राजस्थान का इकलौता 'मुस्लिम मुख्यमंत्री', पढ़े उनके बारे में

 

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा 
(Diya Kumari & Premchand Bairwa)

 

16वीं विधानसभा में भाजपा की 'भजनलाल शर्मा' सरकार में दीया कुमारी को प्रदेश का छठा और प्रेमचंद बैरवा को सातवां उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। अभी उनका कार्यकाल शुरू हुआ है। ऐसे में दोनों नेता कितने लंबे समय तक अपने इस पद पर रहेंगे, यह आने वाले समय में पता चलेगा। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

11 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago