स्थानीय

Lok Sabha Chunav 2024: रविंद्रसिंह भाटी को पटखनी देने की तैयारी! बीजेपी ने बनाया खास प्लान

Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहली बार बाड़मेर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही बॉर्डर के इलाकों के सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे।

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन-25 का टारगेट रखा हैं। यानी कि बीजेपी पिछली बार की सफलता को दोहराना चाहती हैं। याद दिला दे, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल की थी। पिछली बार यह सफलता बीजेपी ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हासिल की थी। इस बार पार्टी द्वारा वसुंधरा राजे को मुख्य धारा में नहीं रखा गया है, जिस वजह से टास्क चुनौतीपूर्ण हैं।

यह भी पढ़े: गहलोत और पायलट नहीं लड़ेंगे Lok Sabha Chunav 2024! जानिए अब कौन लेगा मोदी से टक्कर

कमजोर सीटों पर बीजेपी की नजर

प्रदेश के पहली बार के विधायक और पहली बार के ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जिम्मेदारी बहुत बड़ी हो गयी हैं। हालांकि, आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी। लेकिन हर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों को परखने की जिम्मेदारी सीएम भजनलाल शर्मा के कंधों पर हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री बाड़मेर दौरे पर है, जहां की शिव विधानसभा सीट पर निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी MLA हैं।

आगामी चुनाव के चलते बीजेपी की नजर कमजोर सीटों पर हैं। इसके लिए पार्टी खास रणनीति बना रही हैं। जहां-जहां पार्टी को लग रहा है कि, कांग्रेस उसे टक्कर दे सकती हैं, उन इलाकों में बीजेपी ने सरपंचों के साथ सीधा संवाद करने की रणनीति बनाई हैं। सीएम शर्मा का बाड़मेर दौरे के दौरान शिव सीट पर अधिक फोकस रहने की उम्मीद हैं। यह सीट बीजेपी के हाथों से निकल गई थी। इस सीट पर रविंद्र सिंह भाटी बागी होकर निर्दलीय लड़े और चुनाव जीते।

यह भी पढे: Lok Sabha Election 2024: हो गया तय, Jaipur से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे PM मोदी!

32 सरपंचों से सीएम की मुलाकात!

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब 1 घंटे तक 32 सरपंचों के साथ बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ज्यादातर सरपंच शिव विधानसभा इलाके के होंगे, इस तरह की जानकारी हैं। इस तरह से बीजेपी रविंद्रसिंह भाटी के इलाके में बड़ी सेंधमारी करने की तैयारी में है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago