स्थानीय

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कांग्रेस के 14 नाम फाइनल, अशोक गहलोत के बेटे को यहां से मिलेगा टिकट!

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही है। कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान की लगभग 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट देने पर बात हो रही है। मंगलवार यानी आज 12 मार्च 2024 को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस चुनाव समिति की अगली बैठक (Lok Sabha Election 2024) 15 मार्च को होनी तय है। देखना दिलचस्प होगा कि गहलोत साहब के बेटे का फ्यूचर क्या होता है।

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका! लाल चंद कटारिया समेत ये 14 नेता BJP में हुए शामिल

गहलोत पुत्र को मिलेगा यहां से टिकट!

पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए काफी हताशा से भरा हुआ रहा था. पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। हालांकि राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। पिछली बार 24 पर बीजेपी और एक सीट पर बीजेपी के सहयोग से हनुमान बेनीवाल ने विजय हासिल की थी। उस समय जालोर सीट से कांग्रेस ने रतन देवासी को टिकट दिया था। फिलहाल रतन देवासी राजस्थान की रानीवाड़ा सीट से विधायक हैं। तो ऐसे में वैभव गहलोत को जालोर से लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है।

कई नामों पर हो गई है चर्चा

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के वास्ते कल यानी 11 मार्च को उत्तराखंड, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत चयन समिति के कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी और दूसरे सीनियर नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में वैभव गहलोत के साथ ही अन्य 13 नामों पर मुहर लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: CM Bhajanlal darshan Ramlala: CM शर्मा ने किए रामलला के दर्शन, माहेश्वरी समाज की धर्मशाला का किया भूमि पूजन

कांग्रेस में मीटिंग का दौर जारी है

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक है। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वही समिति ने छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। देखना होगा कि मोदी जी को कांग्रेस कैसे चुनौती पेश करती है।

Morning News India

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

1 घंटा ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

2 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago