स्थानीय

Lok Sabha Election 2024: भजनलाल सरकार ने 25 सीटों पर कमल खिलाने के लिए बनाया ये खास प्लान

प्रदेश भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों का रोडमैप (Lok Sabha Election Rajasthan 2024)तैयार किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, सांसद कनकमल कटारा, राज्यसभा सासंद राजेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अल्का गुर्जर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया इसको लेकर तैयारी में जुटे है।

यह भी पढ़ें : VIP कल्चर खत्म: ट्रैफिक सिग्नल पर रुकेगी CM Bhajanlal की गाड़ी, जनता को नहीं होगी परेशानी

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर मंथन के साथ प्रधानमंत्री (Lok Sabha Election Rajasthan 2024) नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने की रणनीती बनाई गई है। गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान में सभी की सहभागिता कैसे हो इन सभी को लेकर चर्चा की जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह के दौरे शुरू हो गए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, इन कार्यों से प्रभावित होकर बिना किसी शर्त के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। भाजपा परिवार बढ़ रहा है। (Lok Sabha Election Rajasthan 2024) लोगों को इस बात का पता है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय पांच साल तक केवल वादे किये गये। वहीं भाजपा की भजनलाल सरकार ने महज दो माह में ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें : 20 फरवरी के बाद भी होंगे तबादले, Bhajan Lal Sarkar ने बढ़ाई Transfers की आखिरी तारीख

प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए भजनलाल सरकार ने जबरदस्त तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सीएम भजनलाल लगातार जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कर रहे है। वह तीसरी बार प्रदेश में 25 सीटों पर जीत हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में लगे है।

Narendra Singh

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago