स्थानीय

Loksabha Election 2024: राजस्थान कांग्रेस ने प्रत्योशियों की चौथी लिस्ट जारी की, जयपुर से खाचरियावास, दौसा से मुरारीलाल मीणा को उतारा

जयपुर। Loksabha Election o2024 : कांग्रेस ने राजस्थान में प्रत्योशियों की चौथी लिस्ट (Rajasthan Congress 4th List Download) जारी कर दी है। जयपुर से सुनील शर्मा का टिकट बदलकर प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, दौसा से मुरारीलाल मीणा को मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने पहले फेज की सभी 12 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए

जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा का टिकट बदल दिया है। सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khariyawas Jaipur Loksabha Seat Candidate) को टिकट दिया है। दौसा से विधायक मुरारीलाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ ही कांग्रेस ने पहले फेज की सभी 12 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Loksabha Election 2024 Congress 4th List

सुनील शर्मा के साथ ये है कांग्रेस का विवाद

राजस्थान में जयपुर शहर लोकसभा सीट पर लगातार खींचतान चल रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा पर ‘द जयपुर डॉयलाग’ से जुड़े होने के भी आरोप लग चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की प्रतिक्रिया के बाद सुनील शर्मा ने रविवार शाम को एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित कर फिर एक बार सफाई पेश थी। उन्होंने चुनाव लड़ने के फैसले को भी आलाकमान पर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि जयपुर सीट से मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की पेशकश करता हूं। अब आलाकमान जो फैसला लेगा वो मान्य होगा।

हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ आए

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार 3 और सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी थी। कांग्रेस – राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के गठबंधन के बाद कांग्रेस ने नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल के खाते में डाल दी। इस घोषणा के बाद हनुमान बेनीवाल की जबरदस्त प्रतिक्रिया आई थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

3 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

7 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

7 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

8 घंटे ago