Loo se Bachne ke Upay : सारी दुनिया इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रही है। सूरज आसमान से आग उगल रहा है। पारा 50 के पार जाने को है। राजस्थान की बात करें तो यहां पारा 48 पहुंच चुका है। हीट वेव जिसे हम लोकल भाषा में लू कहते हैं दिन रात अपना कहर बरपा रही है। लू लगने से राजस्थान में 4 जनों की मौत भी हो चुकी हैं। हम आपको लू से बचने के घरेलू उपाय (Loo se Bachne ke Upay) बताने जा रहे हैं। ताकि आप इस आग उगलती गर्मी में अगर लू का शिकार भी हो जाए तो कैसे घर पर फौरन नुस्खे अपनाकर भले चंगे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Heat Wave पर चेतावनी जारी, किसान गर्मी में क्या करे और क्या नहीं, पढ़िए
1. अगर किसी को लू लग जाए तो उसे सबसे पहले खूब पानी पिलाएं और शरीर को तर रखने की कोशिश करें। जिससे लू के असर को कम किया जा सके।
2. लू लगने पर मरीज को तुरंत छायादार जगह पर या ठंडी जगह पर लिटा दे। शरीर को कूल रखने के लिए शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं। घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और कूलर या एसी फटाफट चालू कर दें।
3. अगर मरीज लू लगने से बेहोश हो गया है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले।
4. घर पर ही कच्चे आम यानी कैरी का पना बनाकर पियें। 50 डिग्री पारा होने पर जान बचाने का यह रामबाण इलाज है।
सेहत से संबंधित घरेलू उपाय पर और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
5. लू और प्याज का रिश्ता चोर पुलिस का है। कच्चे प्याज गर्मी में खूब खाए। एक प्याज को भून लें और जीरा पाउडर व मिश्री मिलाकर इसे खाने से भी लू से आराम मिलता है।
6. धनिये और पुदीने को लू से बचने के लिए काम में ले। लू लगने पर धनिये और पुदीने का जूस बनाकर पिएं। साथ ही सब्जियों का सूप बनाकर रोज सेवन करें।
7. शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में एक या दो बार नींबू की शिकंजी का सेवन ज़रुर करें।
यह भी पढ़ें : Heat Wave: लू से बचने के लिए आजमाएं 5 टिप्स, गर्म हवाएं कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी
लू लगने पर सिर में तेज दर्द होना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कत होने लगती हैं। शुरुआत में इन लक्षणों की तीव्रता (SYMPTOMS OF HEAT STROKE) काफी कम होती है लेकिन वक्त के साथ साथ ये बढ़ते जाते हैं। लू लगने पर अचानक से तेज बुखार आ जाता है और शरीर में गर्मी बढ़ती है, लेकिन शरीर से पसीना नहीं निकलता है। लू लगने पर उल्टी आती है। उल्टी होने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन गड़बड़ा जाता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले या शारीरिक रुप से कमजोर लोग लू लगने से बेहोश भी हो जाते हैं। तो लू से बचे और ये उपाय औरों को भी शेयर करें।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…