स्थानीय

भगवान जगन्नाथ के लिए मेवात के मुस्लिमों ने दी बड़ी कुर्बानी

LORD JAGANNATH RATH YATRA Alwar: जहां एक ओर हिन्दू मुस्लिमों में विवाद और बयानबाजी देश के कोने कोने से सुनने को मिल रही है। वहीं राजस्थान के​ इस जिले ने हिन्दू—मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल कायम की जा रही है। वो है अलवर जहां दो समुदाय के लोग प्रेम और भाईचारे की भावना के चलते अपने सैंकड़ों साल पुराने रिवाज भी बदल रहे हैं। अलवर जिले में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ मेले का वर्षों से आयोजन होता है। इस वर्ष ये 15 जुलाई को है। इसके लिए प्रशासन भी जमकर तैयारियां करता है। इसके ​चलते यहां बड़ा मेला और JAGANNATH RATH YATRA भी निकाली जाती है। इस बार ये मेला और मोहर्रम दोनों आसपास की तारिखों पर है।

यह भी पढ़ें:  Evening News Today in Hindi @ 6 pm देश दुनिया की टॉप खबरें

बदले सैकड़ों साल पुराने रिवाज

अलवर में हिन्दू समुदाय भगवान जगन्ननाथ के मेले का आयोजन करता है। जिसके लिए शहर में विशेष तैयारियां की जाती है। इस अवसर पर 3 दिन अलवर के रूपबास में मेला भी भरता है। जिला प्रशासन ने मेले के दिन अवकाश भी घोषित किया गया है। इस वर्ष मोहर्रम की तारीख भी तब ही है। इस दिन मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला जाता है। जहां मुस्लिम समाज के लोग दूर दूर से इ​कट्ठा होते हैं। हिंदू-मुस्लिम समुदाय में इस दिन कोई सांप्रदायिक घटना ना हो और शांति से ये दोनों आयोजन हों। इसे ध्यान में रखते हुए ही मुस्लिम समाज की ओर से ये बड़ा फैसला लिया गया है।

15 जुलाई को है भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

इस वर्ष 15 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जानी है। रूपबास में भी यात्रा के तीन दिनों तक मेला चलेगा। जहां आसपास के कई गांवों और इलाकों से लोग दर्शनों के लिए आते हैं। जिससे मेले में भीड़ रहती है। वहीं इस साल 17 जुलाई को मुस्लिम समुदाय का पर्व मोहर्रम है। मोहर्रम पर जुलूस निकाला जाता है। जो ताजिए लेकी कर्बला मैदान तक जाता है। यहां भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग अलवर में आते हैं। जो इस साल मोहर्रम के दिन जुलूस नहीं निकाल कर एक नई मिसाल कायम की जा रही है। जिला मेव पंचायत की ओर से दोनों पर्व एक दिन देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताजिए का जुलूस नहीं निकाला जाने का फैसला लिया है। 17 जुलाई को मोहर्रम है। इसी दिन रथ यात्रा हैै। अलवर में 1956 से ताजिए का जुलूस निकाला जाता है। इस साल पहली बार ऐसा होगा जब ताजिए का जुलूस नहीं निकलेगा।

  • ऐसी ही खबरें जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago