भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में नई नवेली दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया हैं। फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही प्रेमी ने दुल्हन का अपहरण कर लिया। घटना उस समय हुई जब दुल्हन को विदाई के बाद ससुराल ले जाया जा रहा था। इस दौरान वर वधु धोक लगाने के लिए सगसजी स्थानक पर पहुंचे। तभी दो स्कूटरों से आए युवकों ने दुल्हन के गले पर धार दार हथियार रखा और दुल्हन को अपने साथ स्कूटर पर लेकर मौके से फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना के बाद नाकाबंदी करवाई मगर उसके बावजूद भी अपहरणकर्ता पुलिस की पकड़ से दूर निकल गए। पुलिस लगातार अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया की यह वारदात प्रेमी युवक के द्वारा अंजाम दी गई हैं। प्रेमी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया हैं।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की शादी के बाद वर पक्ष के लोग धोक लगाने के लिए देवस्थल सगसजी पहुंचे थे। इसी दौरान अपहरणकर्ता मौका पाकर वहा पहुंचे और दुल्हन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया की करेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी बिजौलिया के युवक के साथ में हुई थी। पुलिस ने बताया की विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा की मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता हैं। एक आरोपी की पुलिस पहचान कर चुकि हैं युवक चपरासी कॉलोनी का दीपक कोली बताया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया की दीपक का दुल्हन के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…