Categories: स्थानीय

प्रेमी की मंगेतर ने दी धमकी तो प्रेमिका ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोटा। एक प्रेमिका अपने प्रेमि की सगाई होने पर जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रमिका ने डिप्रेशन का शिकार होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रेमिका ने फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लिला समाप्त करने का प्रयास किया। युवती को परिजनों ने फांसी के फंदे से निचे उतार अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से युवती को कोटा रेफर किया गया। युवती का इलाज एमबीएस अस्पताल में जारी है।

सगाई से आहत हुई युवती

युवती अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों एक दुसरे के साथ लम्बे समय से थे। करीब डेढ़ माह पहले युवक की सगाई कही और कर दी गई। जिसके बाद युवती गुमसुम रहने लगी। युवती ने अपने परिजनों से भी दूरी बना ली। सगाई के बाद भी दोनों आपस में बातचीत करते रहे। इस दौरान युवक की मंगेतर को दोनों के बारे में पता चल गया। जिसके बाद मंगेतर ने प्रेमिका को फोन कर अपने मंगेतर से दूर रहने के लिए कहा। जिसके बात युवती ने परेशान होकर अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की पांच भाइयों के बीच में इकलौती लड़की है। पिछले एक महीने से युवती चुपचाप रहने लगी थी ना किसी से बात करती और ना ही किसी के पास बैठती। परिजनों ने बताया की जब यह घटना हुई तब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। सभी खेत पर गए हुए थे, इस दौरान पीछे से युवती ने यह कदम उठा लिया।

परिजन जब घर पहुंचे तब युवती पहले से ही फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने उसे फंदे से निचे उतारा और आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों नें बताया की बेटी ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है उसकी जानकारी नहीं है। युवती से जब बातचित की गई तो युवती ने प्रेम प्रसंग के चलने आत्महत्या की बात कही।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

21 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago