स्थानीय

मदन राठौड़ 3 अगस्त को संभालेंगे राजस्थान बीजेपी की कमान, तैयारियां शुरू

जयपुर। Madan Rathod : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathod) 3 अगस्त शनिवार को प्रदेश भाजपा (Rajasthan BJP President) की कमान संभाल रहे हैं। इसके लिए बीजेपी मुख्यालय में तैयारी की जा रही हैं। कल मुख्यालय में नवीनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद राठौड़ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक के करेंगे। बता दे की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिलने के बाद से ही मदन राठौड़ दिल्ली में भाजपा प्रदेश अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर फीडबैक ले रहे हैं। आगामी विधानसभा उपचुनाव और पार्टी को एकजुट कर और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लगातार एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को सुबह 10 बजे राठौड़ भव्य समारोह के बीच पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) और राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, प्रदेश के समस्त केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायको के साथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के संयोजक एवं अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 3 अगस्त को राजस्थान कैबिनेट व मंत्रिपरिषद की बैठक, बारिश समेत इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर भव्य तैयारियां

मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी जयपुर में भव्य साज सज्जा की जा रही है। शहर भर में भाजपा के ध्वज लगाए जाएंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय (Rajasthan BJP Office) पर रोशनी की जाएगी। पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

2000 कार्यकर्ता करेंगे अगुवानी

इस कार्यक्रम के तहत 2000 भाजपा कार्यकर्ता जयपुर एयरपोर्ट से ‘‘बाइक रैली‘‘ के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत करेंगे। बाइक रैली जयपुर एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक निकाली जाएगी। इस समारोह में मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था से लेकर तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago