स्थानीय

कुम्हार ने बनाया 24 घंटे तक जलने वाला दीया! ऑर्डर्स की लगी झड़ी

Magic Lamp For Diwali: जहां एक और इंसान एडवांस होते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इंसानों के द्वारा बनाई जा रही चीजें भी जल्दी जल्दी मोर्डन होती जा रही हैं।परम्परागत तरीके से बनाए हुए मिट्टी के दीपक ने आज ऐसा ऐसा रुप ले लिया है कि आंखे देखकर हैरान हो जाती है। हाल ही में एक कुम्हार ने 24 घंटे तक ना बुझने वाला दीया बना दिया है। जिसकी देश विदेशों में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो व्यक्ति जिसने ये करिश्मा कर दिखाया है और क्या है इस दीए की खासियत

ऐसे मिला आइडिया

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के रहने वाले 62 वर्षीय कुम्हार अशोक चक्रधारी की अपनी कोई दुकान नहीं है, इसलिए आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग उनके घर आकर उनकी बनाई कलाकृतियां खरीदते हैं। अशोक ने दिपावली के शुभ अवसर पर एक ऐसा दीया बना दिया है जो 24 घंटे तक लगातार जलता रह सकता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये आइडिया उनको आया कहां से तो चलिए आपको बताते हैं ये बात है दिपावली के शुभ अवसर की जब वो कुछ अलग डिजाइन का दीया बनाने की सोच रहे थे तभी उन्होंने यूट्यूब पर कोई वीडियो देखा। तो बस फिर क्या था उनको वीडियो से आइडिया मिल गया है।

यह भी पढ़ें:- Top 10 Big News of 24 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Magic Lamp के नाम से फेमस

दरअसल वीडियो में उन्होंने एक ऐसा दीया देखा जो अपने आप देर तक जलता था। उसमें तेल भरकर रखने के लिए एक कुंड था, जिससे दीया खाली नहीं होता था और जलता रहता था। उनको ये बहुत दिलचस्प लगा और उन्होंने खुद यह दीया बनाना शुरू कर दिया। 5-6 बार कोशिश करने के बाद उन्होंने 1 हफ्ते में इसे बना दिया। हर बार अशोक ने बेहतर डिज़ाइन बनाया और उसको जलाकर टेस्ट किया। इस तरह फाइनल दीया बना, जो कम से कम 24 घंटे तक लगातार जलता रह सकता है। कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती। अशोक ने इन दीयो को काफी अच्छी रेट में तो बेचा ही इसके बाद उन्होंने इस दीए का वीडियो Facebook पर डाला, जिससे उन्हें कई फोन कॉल आने शुरू हो गए। देश के कोने-कोने से उन्हें हज़ारों दीए के ऑर्डर मिले और लोग इसे Magic Lamp कहने लगे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

हनुमान ने कनिका बेनीवाल पर लगाया दांव, बीजेपी-कांग्रेस के छूटे पसीने

जयपुर। Kanika Beniwal : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भारी कसमकश के बाद आखिरकार खींवसर…

31 मिन ago

चौरासी सीट पर हो गया खेल! बीजेपी ने कारीलाल ननोमा को उतारा

जयपुर। Karilal Nanoma : राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा के साथ…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 24 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 24 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

9 घंटे ago

Top 10 Big News of 24 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 24 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 घंटे ago

Rajasthan by-election : उपचुनाव में बीजेपी की इन 3 सीटों पर जीत तय! सीएम भजनलाल ने खेला मास्टर कार्ड

Rajasthan by-elections : जयपुर। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई…

22 घंटे ago

हाईकोर्ट की फटकार के बाद डॉक्टर्स ने खत्म की हड़ताल

Rajasthan Doctors Strike : कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान में 16 दिनों से चल…

23 घंटे ago