स्थानीय

Mahashivratri 2024: कब है महाशिवरात्रि, जानें सही तिथि और पूजा विधि का महत्व

हर साल फाल्गुन मास में हिंदू पंचांग के  (Mahashivratri Kab Hai 2024)  अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इसी वजह से धूमधाम से इसको मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में महाशिवरात्रि की सही तिथि और पूजा विधि के बारे में..

यह भी पढ़ें: Bhajan Lal Sarkar में पान गुटखा बेचने वालों की नहीं चलेगी मनमर्जी, 5 साल की जेल..

महाशिवरात्रि 2024 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को रात में 9 बजे से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को होगा। शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, (Mahashivratri Kab Hai 2024)  इसलिए इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त

8 मार्च को पूजा का समय शाम के समय 06 बजकर से 09 बजकर 28 मिनट तक है। (Mahashivratri Kab Hai 2024)

तीन प्रहर मुहूर्त

रात्रि – शाम 06 बजकर 20 मिनट से रात 09 बजकर 20 मिनट तक
रात्रि – रात 09 बजकर 22 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 22 मिनट तक
रात्रि – रात 12 बजकर 30 मिनट से प्रातः 03 बजकर 25 मिनट तक

यह भी पढ़ें: RTE Admission 2024 : मार्च में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, इस बार 2 कक्षाओं में होगा प्रवेश

महाशिवरात्रि की पूजा विधि

प्रातः काल उठकर स्नान करके पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव शंकर के आगे व्रत का संकल्प लें।
उपवास की अवधि पूरा करने के लिए शिव जी का आशीर्वाद लें।
फलाहार या फिर निर्जला ये भी संकल्प लें।
शुभ मुहूर्त में पूजा प्रारंभ करें। (Mahashivratri Kab Hai 2024)
भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराएं।
केसर के 11 लोटे जल चढ़ाएं और पूरी रात्रि का दीपक जलाएं।
इसके अलावा चंदन का तिलक लगाएं।
बेलपत्र, भांग, धतूरा भोलेनाथ को चढ़ाए।
केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटे।

Narendra Singh

Share
Published by
Narendra Singh

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

2 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago