Categories: स्थानीय

Makar Sankranti: Vasundhara Raje काटेगी ‘भजनलाल’ का पेच, बड़े खेल की तैयारी ..!

 

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। सब ठीक दिखाई देते हुए भी सब ठीक लग नहीं रहा है। मरुधरा की राजनीति में कई वर्षों से सरताज बनी रही पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता 'वसुंधरा राजे' नदारद नजर आ रही है। प्रदेश में भाजपा की नवनिर्वाचित 'भजनलाल सरकार' के तमाम कार्यक्रमों में Vasundhara Raje दिखाई नहीं दे रही है। 70 वर्षीय राजे हाल ही में झालरापाटन से फिर से MLA बनी हैं। 

 

वसुंधरा दे रही बीजेपी को टेंशन! 

 

नई सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में तमाम जीतकर आये विधायक और चुने गए नए मंत्री नजर आ रहे है। लेकिन इस बीच हर कोई यह देखकर हैरान हैं कि राजस्थान की दो बार की मुख्यमंत्री Vasundhara Raje कहां है? एक तरफ पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है और जनता के साथ जुड़कर अपने वोट बैंक को मजबूत कर रही है। ऐसे में वसुंधरा राजे की गुमशुदगी पार्टी में टेंशन दे रही है! 

 

यह भी पढ़े: जंग और व्यापार एक साथ करना असंभव…भारत की चीन को दो टूक

 

पतंगों में से 'वसुंधरा राजे' गायब

 

मकर सक्रांति के अवसर पर जहां प्रदेश में नेताओं की तस्वीरों की पतंगे आसमान छूती नजर आती है। वहीं, इस बार उन पतंगों में से 'वसुंधरा राजे' गायब है। उनकी जगह पर लोगों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह छाये हुए है। 

 

यह भी पढ़े: मोदी-योगी ने काट दिया सोनिया-राहुल का पेच, पतंगों से गायब हुई गहलोत के साथ वसुंधरा

 

क्या पक रही कुछ नई खिचड़ी? 

 

इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे है कि Vasundhara Raje प्रदेश की राजनीति में अपनी अवहेलना से खुश नहीं हैं। यदि यह कयास सही साबित हुए तो राजे आने वाले समय में कुछ ऐसा कर सकती है, जिससे बीजेपी आलाकमान को सोचने पर मजबूर होना पड़ जाए। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago