Categories: स्थानीय

अज्ञात परिस्थतियों में विवाहिता की हुई मौत

ब्यावर। जवाजा थाना क्षेत्र के सेलीबेरी गांव में एक विवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। सेलीबेरी निवासी आशा देवी पत्नी सुवासिंह की मौत की सूचना अतीतमंड निवासी पीहर पक्ष के लोगों को अगले दिन सुबह मिली। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि इस दौरान घर पर कोई नही था और विवाहिता का शव घर में एक बक्सें पर रखा हुआ था। उधर मौके पर पहुंची जवाजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय जवाजा पहुंचाया।

पीहर पक्ष ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मौत को हत्या बताते हुए सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत देते हुए शव का पोस्टमार्टम ब्यावर स्थित राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से करवाने की मांग की। पुलिस को दी शिकायत में पीहर पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका की पीठ, जांघ सहित अन्य जगहों पर जाहिरा चोटों के निशान है, जिससे उसकी हत्या होना प्रतित हो रही हैं। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताने के लिए घर में एक फांसी का फंदा लटका रखा है।

पीहर पक्ष की शिकायत पर थानाधिकारी मानवेन्द्रसिंह स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ शव को लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर भी बडी संख्या में मृतका के पीहर तथा ससुराल पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। पीहर पक्ष के लोग मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने पर अडे रहे। इस पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रेमसिंह ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर मारपीट के जाहिरा निशान है। उसे संदेह की ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान एकेएच मोरचरी में जवाजा तथा ब्यावर से राजनीति से जुडे कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Morning News India

Recent Posts

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

12 मिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

17 मिन ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

1 घंटा ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

2 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

3 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

4 घंटे ago