Categories: स्थानीय

जयपुर के दिल की धड़कन बनती जा रही मेट्रो हो सकती है बंद

  • 10 साल से कर रहे इंतजार 
  • जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आंदोलन

 

जयपुर।  प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनने से नाराज जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) के कर्मचारी 19 सितंबर से मेट्रो ट्रेन का संचालन बंदकरने की चेतावनी दे रहे हैं। प्रमोशन पॉलिसी लागू न होने से नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से धरने और काली पट्टी बांधकर इस आंदोलन की शुरुआत की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार वे इस आंदोलन को चरणों में चलाने वाले हैं। फिर भी यदि प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता तो 19 सितंबर सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर मेट्रो का संचालन बंद कर देंगे। 

 

 

यह भी पढ़े 551 किलो फूलों के बंगले में विराजेंगे कृष्ण-बलराम, जयपुर गोविंद देवजी मंदिर में ये बातें होंगी खास

 

 

जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन में पहले दिन ही कर्मचारियों ने मेट्रो भवन के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रामकरण पंवार के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन ने धरने के लिए टेंट नहीं लगाने दिया तो वहां मौजूद अध्यक्ष और महासचिव सहित कई कर्मचारी मौके पर ही भूख हड़ताल पर भी बैठ गए। जहां उन्होंने मुख्य गेट के बाहर मेट्रो प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

यह भी पढ़े अधूरा रह गया थर्ड ग्रेड टीचर्स का सपना, सीएम गहलोत ने किया तबादले से ​इंकार

 

 

10 साल से कर रहे इंतजार 
कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से मेट्रो में सर्विस कर रहे हैं। फिर भी कई साल होने पर भी सरकार और प्रशासन ने अब तक प्रमोशन की कोई पॉलिसी नहीं तैयार की है। जिसके लिए काफी समय से मांग की जा रही है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago