Categories: स्थानीय

गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा करने पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त, आगे का कदम तय

राजस्थान की राजनीति से शुक्रवार की रात एक बड़ी खबर सामने आई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया है। सीएम गहलोत ने यह कार्रवाई गुढ़ा की ओर से विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के बाद की। राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में मणिपुर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं राजस्थान में सुरक्षित नहीं, मणिपुर के बजाय अपनी गिरेबां में झांके सरकार।

 

विधानसभा में क्या बोले मंत्री गुढ़ा

राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होनें मणिपुर घटना पर बयान देते हुए गहलोत सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। मंत्री गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। हमें स्वाकीर कर लेना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। उन्होनें सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

 

गुढ़ा के इस बयान पर सीएम गहलोत ने राज्यपाल को एक पत्र लिखा जिसमें मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की। राज्यपाल ने गहलोत की अनुशंसा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद सीएम गहलोत ने गुढ़ा को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगाया। 

 

बर्खास्तगी के बाद राजेंद्र गुढ़ा का बयान

मंत्री गुढ़ा के विधानसभा में अपनी सरकार के लिए सवाल खड़े करने पर सीएम गहलोत ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। इसके बाद गुढ़ा ने कहा- 'अगले कदम के बारे में सोमवार को बताऊंगा, सच बोलना गुनाह है, तो मैंने गुनाह किया है, बयान के बाद मेरे ऊपर कार्रवाई हुई, सोमवार को लूंगा आगे का फैसला, राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन'।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago