जयपुर। जयपुर के महेश नगर थाने में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। चचेरे भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चचेरे भाई ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने महेश नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। इस मामले की जांच महेश नगर थाने के एसएचओ सरोज धायल को सौंपी गई हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की महेश नगर निवासी एक महिला ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले चाचा के बेटे ने दुष्कर्म किया हैं। पीड़िता की मां ने बताया की 2 महीने पहले चाचा का लड़का उसकी नाबालिग बेटी को काम के बहाने अपने घर ले गया। इस दौरान उसने चाकू की नोंक पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया की आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को डरा कर अपने पास बुलाने लगा ओर देहशोषण करने लगा। एक दिन पीड़िता ने अपने भाई की दरिंदगी से परेशान होकर परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गुस्साएं परिजन महेश नगर थाने पहुंचे और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…