अजमेर। कहने को तो अजमेर स्मार्ट सिटी के नाम पर अजमेर को स्मार्ट बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अजमेर शहर की सड़कों के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। अजमेर शहर की हर गली, क्षेत्र और मुख्य मार्ग की सड़कों का हाल एक समान है। राहगीरों को यह समझ नहीं आता हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क हैं। इसी प्रकार का हाल अजमेर नगर निगम के पुष्कर रोड़ का है। पिछले 1 वर्ष से निर्माण के नाम पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है, सीवरेज के चेंबर खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
स्कूटी गिराकर लगाए गमले
भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में पार्षद ज्ञान सारस्वत के साथ-साथ स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के सौतेले व्यवहार के खिलाफ धरने पर बैठे और सड़कों की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए अपने रोष का इजहार किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए गड्ढों में स्कूटी गिराकर गमले लगा दिए।
जानकारी देते हुए भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा उनके विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं करवाया जा रहा उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल माध्यम से सड़कों का शिलान्यास करेंगे लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है सड़कों पर बने गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं और आए दिन क्षेत्रवासी दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं, और प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…