Categories: स्थानीय

मोदी ने कांग्रेस को कहा 15 फीसदी वाली सरकार, कहा 85 फीसदी सिर्फ लूट का किया काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में बुधवार को भाजपा का चुनावी अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान की शुरुआत अजमेर में चुनावी सभा से हुई। जहां उन्होंने कांग्रेस को 15 फीसदी वाली सरकार बताया। मोदी ने कहा कि विकास की योजनाओं में कांग्रेस 85 फीसदी तक का कमीशन खाने वाली पार्टी है। जब लूटने की बात आती है तो कांग्रेस किसी से कोई भेदभाव नहीं करती।

चाहे वो गरीब, आदिवासी, वंचित, दलित या अल्पसंख्यक किसी को भी लूट रही हो। उसके लिए सब समान हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 9 साल करने पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत के दौरान अजमेर में बोल रहे थे। यह पिछले आठ माह में मोदी का राजस्थान का छठा दौरा है। 

कांग्रेस की सरकार जब तक रही तब तक उसने करोड़ों महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के समय देश में 100 में से 40 महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे, जिन्हें जीवनरक्षक टीके नहीं लग पाते थे। ऐसा ही अगर कोरोना का टीका लगने के समय होता तो इसमें 40 साल लग गए होते। तब के दौर में और अब के समय में बहुत फर्क है। 

ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन और पूजा 
जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की। यहां उनका साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया। मोदी ने मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों से बातचीत भी की। जहां दर्शन के बाद वे कायड़ विश्राम स्थल पहुंचे।

वसुंधरा राजे का चेहरा चमका 
मोदी की सभा में मंच पर वसुंधरा राजे के चेहरे को भी पोस्टर में जगह मिली। यही नहीं सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ का चेहरा भी दिखा। वही दूसरी ओर पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखे। 

ये रहे मुख्य बिंदू 

कांग्रेस की घोषणाओं को लागू करने में निकले दिवाला

2018 से राजस्थान में सरकार में 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी दी गई थी। जो आज तक पूरी नहीं हुई है। यदि इसे अमल में लाया जाता तो सरकार का  दिवाला निकल जाता।

विश्वासघाती गारंटी

कांग्रेस हमेशा से गारंटी देने में रहती है। वो 50 साल से गरीबी हटाने की गारंटी दे रही है जो विश्वासघात ही है। राजस्थान में लाखों महिलाओं और बच्चों को बचाने के लिए बीजेपी सरकार ही आई थी। 

9 करोड़ नल कनेक्शन 

2014 में 18 करोड़ परिवारों के पास नल कनेक्शन नहीं थे। जो 9 करोड़ परिवार तक पहुंचाने का काम किया गया है। 

दुनिया ने कहा भारत का दशक और भारत की सदी

दुनिया कह रही है कि यह दशक भारत का है दशक है और भारत की सदी है। देश को नया संसद भवन मिलना भी कांग्रेस को नही पचा।

सैनिकों से धोखा

वन रैंक वन पेंशन पर भी कांग्रेस ने वीरों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार अगर न होती तो किसी को फायदा नहीं मिलता।

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago