स्थानीय

क्या होता है Monkeypox, जिसे लेकर राजस्थान सरकार ने जारी किया अलर्ट, ये हैं लक्षण और बचाव

Monkeypox Symptoms and Prevention: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO पहले ही इसे ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। राजस्थान में भी ये बीमारी अब पैर पसारती दिख रही है। चिकित्सा विभाग का अलर्ट आते ही लोगों में और भी ज्यादा डर फैल रहा है। भारत में फिलहाल कोई केस नहीं आया है फिर भी चिकित्सकों की मानें तो मंकी पॉक्स संक्रामक बीमारी होने के कारण कभी भी पैर पसार सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए MonkeyPoxAwareness पहले से ही उ​पाय करना जरूरी है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि मंकीपॉक्स वायरस के कारणों और बचाव में जाना जाए।

MonkeyPoxAwareness क्या होता है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स एक वायरस होता है। जिसमें शरीर में हरपीज और चिकन पॉक्स जैसे दाने हो जाते हैं। मंकीपॉक्स वायरस एक संक्रामक बीमारी है। इसे एम पॉक्स के नाम से भी पहचाना जाता है। इस बीमारी से महिलाओं और बच्चों को ज्यादा नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ की फसलें हुईं चौपट, देखें नुकसान

PoxSymptoms मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स के लक्षणों को जानें तो बीमारी से ग्रस्त मरीज के शरीर पर मटर के दाने जितने बड़े दर्दनाक दाने हो जाते हैं। तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है। मरीज के लिम्फ नोड्स में सूजन आने से कई बार बीमारी से जान जाने का भी खतरा होता है। इस बीमारी के 3 सप्ताह बाद मंकी पॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं।

PoxProtection ये हैं बचाव

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से मिली जानकारी की मानें तो मंकीपॉक्स एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। बीमारी से ग्रसित होने से बचने के लिए जानवरों को पकाते समय भी खास ख्याल रखना चाहिए। संक्रमित जानवर से भी ये बीमारी हो सकती है। इसके लक्षण दिखने पर पहचान के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करना होता है। बीमार को आइसोलेट रहते हुए। त्वचा को खुला रखना होता है। चिकित्सक की सलाह से दवाएं लें।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago