जयपुर। राजस्थान में मानूसर की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बरसात का दौर जारी हैं। कई इलाकों में मध्यम तो कई इलाकों में तेज बरसात देखने को मिल रही हैं। प्रदेश भर में जमकर मेघ बरस रहे हैं। हालांकी अभी भी कई हिस्सों में कम बारिश देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार थोड़े दिनों में मानसून प्रदेश के सभी जिलों में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने अच्छी बरसात की संभावना जताई हैं।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम केंद्र जयपुर की और से लगातार हो रही बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने धौलपुर, करौली जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग की और से आकाशीय बिजली के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई हैं। मौसम विभाग ने दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडत़गढ़ जिलों में येलों अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में मध्यम व कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिलेगी।
लगातार हो रही बरसात के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही बरसात के कारण आमजन को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं। आमजन से पेड़ो व कच्ची दीवारों से दुर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आमजन से मौसम खराब होने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी दूर रहने की सलाह दी हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई हैं।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…