Categories: स्थानीय

प्रदेश में मानसून की गति हुई धीमी

जयपुर। प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी हैं, लेकिन अब मानसून की गति धीमी होती जा रही हें। प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर हो रहा हैं। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां लगातार बारिश का दौर जारी हैं। बारिश के रूकने के बाद से ही तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। मानसून के कमजोर पड़ने के बाद गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुडा दिए हैं। लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। वहीं बरसात के रूकने के बाद आमजन का हाल बेहाल हैं।

पूर्वी राजस्थान में हल्की एवं मध्यम बारिश देखने को मिल रही हैं। मौसम विभग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता हैं। हालांकी 17 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा और बारिश देखने को मिलेगी। मानसून के फिर से सक्रिय होने को लेकर मौसम विभाग की और से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई हैं। मौसम विभाग की और से भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान की गतिविधयों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

बारिश का दौर थमने के बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। अजमेर के तापमान की बात करे तो अजमेर का तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वहीं भीलवाड़ा का तापमान 33.0 दर्ज किया गया हैं। अलवर में तापमान 32.5 डिग्री तक पहुंच गया हैं। चित्तौड़गढ़ का तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया हैं। करौली जिले का तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वहीं बांध का प्रमुख जलस्त्रोत त्रिवेणी नदी भी पूरे वेग के साथ में बह रही हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: aaj ki taaja khabar jaipurbest morning news in Jaipur Jaipur latest newsBest morning news in rajasthanbreaking news jaipurindia news in hindi todayJaipur Breaking News in HindiJaipur News in HindiMonsoon reactive in Rajasthan from July 17Monsoon update for Rajasthanrain related incidents in RajasthanRajasthan Hindi NewsRajasthan Weather Updatewater level increased in Bisalpur DamWeather forecast for Rajasthan जयपुर ताजा खबरYellow alert for few districts of Rajasthanकी ताज़ा खबरे हिन्दी मेंजयपुर का आज का समाचारजयपुर की ताज़ा ख़बरजयपुर राजस्थान की ताजा न्यूज़पढ़े जयपुर की ताज़ा ख़बरें जयपुर की ताज़ा ख़बरबीसलपुर बांध में जलस्तर बढ़ाराजस्थान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्टराजस्थान के लिए मानसून अपडेटराजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमानराजस्थान में 17 जुलाई से मानसून प्रतिक्रियाशीलराजस्थान में बारिश संबंधी घटनाएंराजस्थान मौसम अपडेटराजस्थान हिंदी समाचार

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago