स्थानीय

Moyla Machar: मोयला मच्छर से कैसे बचे, गाड़ी चलाने वाले ध्यान दे!

Moyla Machar: फरवरी का महीना बीतने को है। सर्दी में कमी हो रही है। तापमान में आए परिवर्तन के साथ लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। साथ ही गाड़ी चलाने वाले मोयला मच्छर से परेशान होने लगे हैं। जी हां, मोयला जिसे चेपा या एफिड मच्छर भी कहा जाता है। खासकर राजस्थान में सरसों की फसल पकने पर मोयला का प्रकोप बढ़ जाता है। दुपहिया वाहन सवारों व राहगीरों को मोयला (Moyla Machar) काफी परेशान करता है। तो चलिए हम आपको मोयला से बचने के आसान तरीके बता देते हैं।

यह भी पढ़ें: Bhajan Lal Sarkar में पान गुटखा बेचने वालों की नहीं चलेगी मनमर्जी, 5 साल की जेल..

मोयला क्या बला है?

मोयला (Moyla Machar) बोले तो यह सूक्ष्म मच्छर जिसे राजस्थानी में माछर भी कहा जाता है, सरसों की फसल के फूल बनने या पकने के कगार पर पहुंचने के साथ ही जन्म ले लेता है। मोयला का बायोलॉजिकल नेम एफिड है। गर्मी बढ़ने पर मोयला के पंख पनपने लगते हैं। मोयला का जीवन चक्र 7—10 दिन का होता है, लेकिन बड़ी तेजी से ये अपनी जनसंख्या बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam, 19 February 2024: जयपुर सहित कई शहरों में होगी तेज बारिश, ओले पड़ने की संभावना!

गाड़ी चलाने वाले परेशान

मोयला (Moyla Machar) न केवल सरसों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि राहगीरों पर भी इसका प्रकोप होने लगता है। वाहन चालकों की आंखों में गिरने पर जलन पैदा करता है। कई बार इंफेक्शन भी हो जाता है। मोयला कीट गेहू एवं सरसों का रस चूस लेता है। यही वजह है कि फसल कमजोर हो जाती है। मोयला गाड़ी चालकों की आंख में गिरने पर जलन से लेकर इंफेक्शन तक पैदा कर देता है।

मोयला से कैसे बचे?

मोयला (Moyla Machar) से बचने का आसान तरीका है अपने मुंह को पूरा स्कार्फ या स्टॉल से ढककर रखे। यानी मोयला से बचना है तो गाड़ी चलाते वक्त नकाबपोश बन जाए। साथ ही पीले कपड़े पहनने से परहेज करे। क्योंकि पीले कपड़ों को सरसों का खेत समझकर मोयला उस पर विराजमान हो जाते हैं। इसके अलावा धूप का चश्मा लगाकर वाहन चलाए या पैदल चले तो भी चश्मा पहनकर रहे। इस तरह आप मोयला मच्छर से बच सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

3 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

4 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

5 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago