Categories: स्थानीय

MP Mohan Yadav Jaipur: जयपुर में ‘मोहन-भजन’, ERCP से सुलझेगी पानी की समस्या

MP Mohan Yadav Jaipur: जयपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम (MP CM Mohan Yadav Jaipur) बनने के बाद आज पहली बार जयपुर पधारे है। सीएम यादव ने ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच लोकसभा चुनाव के साथ ही बरसो पुराने मुद्दे ईआरसीपी यानी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर भी चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें:बसंत पंचमी से पहले मां सरस्वती का विरोध! Rajasthan का देखें Viral Video

राजस्थान को मिलेगा पानी

राजस्थान के निवासियों के लिए खुशी की बात है कि इस चर्चा के दौरान वर्षों पुराने जल बंटवारे वाले मुद्दे पर सहमति बन गई हैं। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (CM Bhajanlal Sharma) करके इस बात की जानकारी आम जनता को दी है। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री (MP CM Mohan Yadav Jaipur) अपने अपने विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि अब दिल्ली में देर रात तक ERCP पर MOU हो सकता है। यानी जिस मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत बार बार बीजेपी पर निशाना साधते रहे उसी समस्या का अंत पीएम मोदी ने एक झटके में करवा दिया। इसे कहते है डबल इंजन की वास्तविक सरकार।

यह भी पढ़ें:अब डॉक्टरों पर गिरी भजन लाल सरकार की गाज, अस्पताल में मिलेंगे हाजिर

डबल इंजन की सफलता

ईआरसीपी के मुद्दे पर चर्चा के बाद सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) और एमपी के सीएम मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav Jaipur) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें खुशी है कि वर्षों पुराना उलझा हुआ मुद्दा आज सुलझने की कगार पर है। दोनों राज्य पानी के बंटवारे पर विवाद को सुलझाने को राजी हैं। आज शाम को हम दिल्ली जा रहे है और शाम तक दोनों राज्यों के बीच ईआरसीपी पर एमओयू हो जाएगा। यानी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) प्रोजेक्ट में पानी के बंटवारे को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच आज शाम तक समाधान होने के आसार है।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago