Categories: स्थानीय

सांसद दीया कुमारी ने कहा सरकार को नहीं सुनाई दे रही बेटियों की चीखें

जयपुर। करौली जिले के नादौती इलाके के भीलपाड़ा क्षेत्र में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने निर्मम हत्या कर दी। दलित युवती की हत्या का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा हैं। इस मामले में अब सियातस गरमा रही हैं। युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। भाजपा इस मामले को लेकर लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही हैं। भाजपा की प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। सांसद दिया कुमारी ने सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया हैं।

दुष्कर्म के मामले में राजस्थान बना देश की राजधानी

सांसद दीया कुमारी ने कहा राजस्थान रेपिस्तान बन चुका हैं। दुष्कर्म के मामले में राजस्थान देश की राजधानी बन गई हैं। सांसद दीया कुमारी ने कहा प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार व पुलिस दोनों ही महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। सांसद दीया कुमारी ने कहा युवती को एसिड डालकर जला दिया जाता हैं, लेकिन पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला तक दर्ज नहीं करती हैं। उसके बाद भी पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तक करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वीरों तथा वीरांगनाओं के प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चियों को डर के साये में जीना पड़ रहा हैं।

सांसद दीया कुमारी ने कहा जिस देश में महिला की पूजा होती है वहां महिलाओं के साथ दरिंदे हैवानियत की सारी हदे पार कर रहे हैं। सांसद दीया कुमारी ने कहा सीएम अशोक गहलोत सीएम के साथ ही गृहमंत्री भी हैं। लगता है उन्हें बेटियों की चीखें सुनाई नहीं देती हैं। जबकी उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कहती हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो फिर अब राजस्थान में वह क्यों नहीं आ रही। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता राजस्थान में क्यों नहीं आता हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

15 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

46 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago