उदयपुर। राजस्थान के बच्चों जागो राजस्थान की बेटियों जागो राजस्थान का मान बढ़ाओ रे भैय्या। भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने राज्य की गहलोत सरकार को घेरते हुए राज्य में कुशासन, जंगलराज और भष्ट्राचार को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की ओर से निकाली जा रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा भाजपा के सांसद मनोज तिवारी में आज शाम को उदयपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : नागौर के इस शख्स ने ठुकरा दी 72 लाख की नौकरी, इस तरीके से खेती करके हुआ मालामाल
जहां बापू बाजार स्थित बैंक तिराहे पर भाजपा सदस्यों की ओर से यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई। इस यात्रा में भाग लेने भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी उदयपुर पहुंचे। जहां प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राजस्थान की गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध में देश का नंबर वन राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश की जनता कांग्रेस को घर बैठा कर भाजपा को सत्ता में लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंंने गहलोत सरकार के मंत्रियों के विधानसभा में राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर दिए शर्मनाक बयानों को लेेकर भी उन्हें बर्खास्त न करने का मामला उठाया। राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने साफ किया कि राजस्थान में बहुत जल्द मुख्यमंत्री का चेहरा साफ हो जाएगा। भाजपा आने वाले सालों में लगातार 15 सालों तक राजस्थान में अपनी सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़ें : Jaipur News: कोरोना में शादी हो गई कैंसिल, अब Resort को लौटाने होंगे ब्याज समेत लाखों रुपये
पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में पत्रकारों को भोजपुरी गीत भी सुनाएं। उन गीतों से उन्होंने राज्य सरकार पर कटाक्ष भी किया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर लाल अग्रवाल, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महामंत्री प्रमोद सामर, उपमहापौर पारस सिंघवी, शहर भाजपा की महामंत्री किरण जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…