जयपुर। भाजपा लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रही हैं। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही हैं। अब ऐसे में जयपुर हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर के घर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा छापा मार कार्रवाई तथा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की और मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर तथा दो दलाल को गिरफ्तार करने के बाद। भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार को आढ़े हाथ लिया।
ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा नया दिन और नया घोटाला। सरकार की तो रेट लिस्ट भी हैं। पैसे दो और काम करवाओं। राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा मुझे तो यह समझ नहीं आता सीएम अशोक गहलोत के अंगूठे में पट्टी बंधी है या आंखों पर जो दिखाई ही नहीं देता। सुशील गुर्जर ने पट्टे बनाने की एवज मे 2 लाख रूपए की रिश्वत ली थी। एसीबी की कार्यवाही के दौरान टीम को मेयर के घर से 40 लाख रूपए भी बरामद हुए हैं।
वहीं महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। सरकार के रग- रग में तथा ऊपर से लेकर नीचे हर विभाग में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा इस भ्रष्टा तंत्र के तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं। सीपी जोशी ने कहा यदि इसमें सही से जांच की जाए तो सारा सच सबके सामने आ जाएगा। इस पूरे घटना क्रम को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा महापौर की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही हैं।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…