जयपुर। Corona वायरस महामारी के बाद Mpox यानि मंकीपॉक्स नामक खतरनाक वायरस दुनिया में तबाही मचाने वाला है। यह एक नई चुनौती है जो दुनिया के सामने बड़ा संकट बनकर सामने आ गई है। Mpox वायरस अफ्रीका में तबाही मचा दी है। इसके अब यह बीमारी एशिया में भी अपने पैर पसार रही है। पाकिस्तान में इस बीमारी के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद अब भारत समेत दुनियाभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि अफ्रीका में कहर मचा चुकी Mpox एक संक्रामक बीमारी है जो चूहों और अन्य जानवरों से मानवों में फैल रही है। मंकीपॉक्स के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द, सूजी हुई लसिका ग्रंथियां और त्वचा पर चकत्ते आदि हैं। अधिकतर मामलों में यह बीमारी स्वत: ही ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से पुष्टि की गई है कि देश में Mpox का पहला मामला सामने आया है। यह संक्रमित व्यक्ति हाल ही में एक खाड़ी देश से लौटा था। लेकिन, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मंकीपॉक्स के किस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आए थे, जिनमें से 2 की पुष्टि हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Bypolls 2024 में इन 6 विधानसभा सीटों पर होगा घमासान, जानिए कब है चुनाव
Monkeypox के बढ़ते मामलों व खतरे को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से इस बीमारी को अंतरराष्ट्रीय चिंता की पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। भारत के तमिलनाडु राज्य ने एयरपोर्ट और पोर्ट हेल्थ अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। इन यात्रियों की जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है, विशेषकर उन लोगों की जिनका हाल ही में अफ्रीका या अन्य प्रभावित देशों से आए हैं।
यदि आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। खुद को दूसरों से अलग रखें और मास्क जरूर पहनें। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान अलग रखें।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Disclaimer: यह न्यूज आपको सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है जिसको लिखने में सामान्य जानकारियों की सहायता ली गई है। ऐसे में यदि आपको कुछ अपनी सेहत से जुड़ा मिले तो उसें अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…