Categories: स्थानीय

एक बार फिर मुश्किल में आई मुनेश गुर्जर, पार्षदों ने खोला बगावती मोर्चा

  • पार्षदों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
  • कांग्रेस बोर्ड पर मंडराया खतरा
  • मुनेश गुर्जर के खिलफ बगावत तेज

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुनेश गुर्जर के फिर से मेयर पद की कुर्सी पर बैठते ही बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस पार्षदों ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए  बर्खास्त करने व गिरफ्तार करने की मांग उठा दी है। पार्षदों ने अपनी मांग को पुरजोर तरीके से उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में पार्षदों ने मुनेश गुर्जर को कांग्रेस पर कलंक बताया।

 

यह भी पढ़े: फिर गरमाया ERCP का मुद्दा, कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर दागे ये सवाल

 

मुनेश गुर्जर को निलंबित करने की उठाई मांग

मोर्चा खोलकर बैठे पार्षदों ने कहा मुनेश गुर्जर के द्वारा कांग्रेस का नाम लेना भी पाप है। बगावती सुर के चलते नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड पर भी खतरा मंडराने लगा है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक अमीन कागजी और रफीक खान भी मौजूद थे। पार्षदों की इस बैठक में निर्दलीय पार्षद भी शामिल हुए। सभी पार्षदों ने एक स्वर में मुनेश गुर्जर को निलंबित करने की मांग उठाई। इस दौरान सीएम के नाम पत्र लिखा गया जिस पर सभी के हस्ताक्षर भी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े: अमेरिका में रामास्वामी बन सकते हैं राष्ट्रपति, हिंदू धर्म और पीएम मोदी पर कही इतनी बड़ी बात

 

गुर्जर की डिग्री पर उठे सवाल

पार्षदों ने मेयर गुर्जर को भ्रष्टाचार की मूर्ति बताते हुए कहा जनता पिछले ढाई साल से परेशान है। जनता के साथ गलत व्यवहार किया गया। जयपुर में आज अव्यवस्था व्याप्त है। यहा तक अधिकारियों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। इस दौरान पार्षदों ने कहा मुनेश गुर्जर को बिना चुनाव के मेयर बना दिया गया। मेयर बनते ही सबका जीना हराम कर दिया। इतना ही नहीं पार्षदों ने मेयर की डिग्री पर भी सवाल खड़े कर दिए। मेयर के पास कोई डिग्री नहीं है। पार्षदों ने कहा डिग्री की कहा जरूरत है भ्रष्टाचार की डिग्री हासील कर ली है।  

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago