राजस्थान की बेटी पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा की धर्मपत्नी मूर्ति मीणा ने नमो नमो मोर्चा की मीटिंग ली। एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की छठी वार्षिक जनरल मीटिंग 23 अप्रैल रविवार को अहम नगर जिले के शिर्डी में संपन्न हुईं। नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की वार्षिक जनरल मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों की ओर से संगठन को आगामी दिनों में लोगों के बीच कैसे पहुचाया जाय और प्रदेशाध्यक्षों को हर जिले के साथ अन्य स्थानों पर मोर्चा के गठन को लेकर चर्चा की गयी। बोर्ड के सभी ट्रस्टियों ने बारी-बारी से अपने विचारों और सुझावों से अवगत करवाया।
इस बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अलावा संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र सोपान उंडे पाटिल, महिला संगठन महामंत्री मूर्ति मीना, राष्ट्रीय मंत्री उदयकुमार रेंगास्वामी, राष्ट्रीय महिला महामंत्री राजश्री कक्कड़, राष्ट्रीय महिला सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली संगीता खन्ना, राष्ट्रीय महिला सदस्य एवं प्रदेश महिला महामंत्री महाराष्ट्र अलका राजपूत, राष्ट्रीय विधी सहलाकार एड विकास थोरात, सूर्यप्रकाश सिंह, स्वतंत्र पाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. दिवाकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष शर्मा शामिल रहे। मोर्चा की 7 बजे राष्ट्रीय बैठक संपन्न के उपरांत सामाजिक दायित्व के मद्देनजर रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की कार्यकुशलता, विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी ने आगे बढ़ते रहने का निर्णय लिया।
मीटिंग में देश के विभिन्न राज्य से आये हुए पदाधिकारियों का स्वागत भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यपारी दिलीपराव गोंदकर और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील ने शाल, साई डायरी और साईबाबा की मूर्ती देकर सभी को सम्मानित किया। बैठक में पालघर जिला युवा अध्यक्ष अखिलेश चैबे, प्रति शर्मा, सिद्धि शर्मा ने अपना सहयोग दिया।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…