Categories: स्थानीय

राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा जिसकी खुद की गारंटी नहीं वो क्या देंगे गारंटी

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर चित्तौड़गढ़ पहुंची इस दौरान मंत्री गुर्जर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने इस दौरान मीडिया से बातचित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने गहलोत सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविर को पर तंज कसते हुए कहा जिसकी खुद की कोई गारंटी नहीं वह क्या ही गारंटी देंगे।

राहत नहीं आहत शिविर- गुर्जर

इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यो को लेकर कहा आज का युग डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का है और मोदी सरकार इसी पर काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आज लोगों के खाते में सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। जबकि राजस्थान में इसके विपरित हो रहा है, यहा राहत शिविर के नाम पर आम जनता को धक्के खाने पर मजबूर किया जा रहा है। यह राहत नहीं यह आहत शिविर है। आम जनता का भरोसा सरकार से उठ चुका हे। सरकार ने साढ़े चार साल कुर्सी कुर्सी का खेल ही खेला है।

राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है मैं देता देता नहीं थकूंगा साढे चार साल में जनता के लिए किया क्या हैं सरकार ने। इस दौरान अलका गुर्जर ने कांग्रेस सरकार से सवाल करते हुए कहा क्या सरकार के पास बजटीय प्रावधान हैं। अल्का गुर्जर ने सरकार की घोषणाओं पर सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा सरकार 67 प्रतिशत घोषणाएं पूरी नहीं कर पाई है। विधायक भी अपना घर भरने में लगे हुए है। अल्का गुर्जर ने कहा सरकार की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी। भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। और सरकार बनाएंगी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago