Categories: स्थानीय

Rajasthan Election Latest Opinion Poll: गहलोत-वसुंधरा को टक्कर दे रहे बालकनाथ, सर्वे ने चौंकाया

 

Rajasthan Election Latest Opinion Poll:  राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले जनता के बीच राज्य के नए सीएम फेस (CM Face Rajasthan) को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है, जिसमें जनता की इच्छा पता चल रही है। 

 

NDTV ने लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS-Lokniti) के साथ मिलकर राजस्थान के सीएम फेस की पसंद को लेकर जनता के बीच एक सर्वे (NDTV Rajasthan Opinion Poll) किया है। यह सर्वे 24 से 30 अक्टूबर के बीच किया गया, जिसमें करीब 30 विधानसभा सीटों के तीन हजार से अधिक लोगों से उनकी सीएम पसंद के बारे में पूछा गया। सर्वे के रिजल्ट सामने आने के बाद लोगों की राय जानने के बाद हर कोई हैरान है। 

 

सर्वे के अनुसार कौन होगा सीएम का चेहरा?

 

NDTV Rajasthan Opinion Poll में मुख्यमंत्री के तौर पर जनता ने अशोक गहलोत को पहली पसंद करार दिया है। उन्हें सर्वाधिक 27 प्रतिशत लोग सीएम देखना पसंद करेंगे। वहीं, दूसरे स्थान पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) है, जिन्हें 14 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पसंद बताया है। 

 

बालकनाथ दे रहे गहलोत-वसुंधरा को टक्कर 

 

तीसरे स्थान पर 9 फीसदी लोग सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। इसके अलावा 6 फीसदी लोग गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को इस पद के लिए उपयुक्त मान रहे है। इन सब के बीच बाबा बालकनाथ के नाम ने सभी को हैरान किया है। 

 

जनता का कहना है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो 27 फीसदी लोग वसुंधरा राजे और 13 फीसदी लोग अलवर सांसद बाबा बालकनाथ (Balaknath Yogi) को सीएम चेहरे के रूप में देखना चाहते है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार बनने पर अशोक गहलोत पहले और सचिन दूसरी CM पसंद बने है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, यहां देखें

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago