Categories: स्थानीय

नए साल में आउटडोर पार्टी के लिए राजस्थान की ये खूबसूरत जगहें

 

New Year Destination in Rajasthan: नए साल के स्वागत को खास बनाने के लिए अधिकतर लोग घूमना-फिरना पसंद करते है। वीरों की धरती राजस्थान इसके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। 'राजस्थान री माटी' की खुशबु और संस्कृति न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पसंद की जाती है। 'राजस्थान री धरा' पर कई आलीशान महल, किले, होटल्स और बहुमंजिला इमारतें है, जो इस राज्य को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बनाती है। 

 

राजस्थान अपने कल्चर, भाषा और खान-पान के लिए मशहूर रहा है। यहां दुर्गम और आकर्षक किलों को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते है। राजधानी जयपुर से लेकर राज्य का हर जिला और हर शहर-हर गांव अपनी एक रोचक कहानी बयां करता है। यहां राज्य की चुनिंदा डेस्टिनेशन की बात करेंगे-

 

यह भी पढ़े: जयपुर की टॉप 5 डेस्टिनेशन, जहां New Year सेलिब्रेशन होगा कमाल

 

  • ब्लू सिटी जोधपुर में कई सारे फोर्ट्स और महल हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आप यहां खास तौर से मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन आ सकते हैं। 
  • राजशाही चीजों से भरपूर उदयपुर में एक रॉयल न्यू ईयर मना सकते हैं। सिटी ऑफ लेक के नाम से मशहुर इस शहर में जश्न का माहौल रहता है।
  • अजमेर वैसे तो पुष्कर मेला के चलते चर्चाओं में रहता है। लेकिन 'पुष्कर लेक' पर  नया साल मनाने का जश्न अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट होता है। 
  • हवामहल, आमेर-नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस जैसी कई आकर्षक जगहों के लिए फेमस गुलाबी शहर रोमांटिक डेस्टिनेशन हो सकता है।

 

यह भी पढ़े: पायलट से दूर हुआ राजस्थान! गुर्जर-युवाओं से टूटेगा कांग्रेस का साथ?

 

जिस राजस्थान को लोग सिर्फ रेगिस्तान के लिए जानते हैं, वहां एक हिल स्टेशन 'माउंट आबू' भी है। यहां की हरियाली और सुंदरता देखते ही बनती हैं। पहाड़ों के बीच कम ठंडी में आप यहां नए साल के आने का जश्न मना सकते हैं। इसके अलावा जैसलमेर के होटल्स, रेस्टोरेंट और रिसोर्ट में न्यू ईयर के स्वागत के लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं। करीब लाखों की संख्या में लोग हर साल न्यू ईयर मनाने के लिए जैसलमेर पहुंचते हैं। इस बार आप भी देखें। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

23 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago