स्थानीय

केजरीवाल नहीं बल्कि इन मुख्यमंत्रियों ने किया है सबसे लंबे समय तक राज

Arvind Kejriwal News : नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल का यह मुख्यमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल है और उनका कार्यकाल 9 साल 170 दिन का रहा है। भले ही केजरीवाल दिल्ली की जनता की धड़कन बन चुके है। लेकिन दिल्ली में बतौर मुख्यमंत्री सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में शीला दीक्षित रहीं है। आइए जानते है केजरीवाल के अलावा किन-किन मुख्यमंत्रियों ने देश के किसी राज्य में सबसे अधिक दिनों तक राज किया है।

यह भी पढ़ें : Atishi Kumari बनी Delhi New CM, इतने दिन बाद वापस पद छीन लेंगे केजरीवाल

दिल्ली की नई सीएम होगी आतिशी

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही सीएम का नाम तय हो गया है। आम आदमी पार्टी दोपहर 12 बजे नए सीएम की घोषणा करेगी। शाम साढ़े चार बजे केजरीवाल उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिलकर इस्तीफा सौपेंगे। बता दें कि 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा। हालांकि यह तो वक्त ही बताएंगा केजरीवाल को यह दांव सही साबित होगा या गलत। भल ही दिल्ली की जनता केजरीवाल को अपना हीरो समझती है। लेकिन दिल्ली में बतौर मुख्यमंत्री सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में शीला दीक्षित रहीं है। लेकिन देश के किसी राज्य में सबसे अधिक दिनों तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व पवन कुमार चामलिंग के पास है, वो सबसे अधिक समय तक 24 साल 165 दिनों तक सीएम रहे है। जबकि दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल नवीन पटनायक और उसके बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु का रहा है।

भारत के सबसे ज्यादा सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बने पवन कुमार चामलिंग

पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 24 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहे और वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारतीय मुख्यमंत्री हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 23 साल 137 दिन तक सत्ता संभाली है। इनके बाद ज्योति बसु ने लगातार पांच बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर जीत हासिल की और 23 साल से अधिक समय तक इस पद पर बने रहे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

23 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago