जयपुर। राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद कई सारे सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में बयान देते हुए कहा सरकार में सच बोलना गुनाह हैं। और राजेंद्र गुढ़ा ने सच बोला हैं यही कारण हैं की आज राजेंद्र गुढ़ा को सच बोलने की सजा मिली हैं।
राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने भी बयान जारी करते हुए कहा कांग्रेस सरकार जाने वाली हैं और यह बात सीएम अशोक गहलोत को भी समझ आ चुकिं हैं। सीएम अशोक गहलोत को पता हैं अब सरकार का जाना तय हैं। यही कारण है कि सरकार अपने ही मंत्रियों को बर्खास्त कर रही हैं। अरूण सिंह ने कहा आने वाल समय में यह कार्रवाई विधायक दिव्या मदेरणा तथा भरत सिंह पर भी देखने को मिल सकती हैं। गहलोत सरकार के राज में सच बोलना मना हैं। यदि कोई सच बोलता है तो उस पर कार्रवाई का डंडा चला दिया जाता हैं।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले को लेकर कहा गहलोत सरकार में इन दिनों निपटाओं अभियान चलाया जा रहा हैं। और इसी अभियान के तहत राजेंद्र गुढ़ा को भी निपटाया गया हैं। राजेंद्र राठौड़ ने कहा गुढ़ा ने विधानसभा में सच बोला हैं और यही गुढ़ा का कसूर हैं। गुढ़ा ने सबके सामने सदन में इस बात को स्वीकार किया हैं कि हमारी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा गुढ़ा का यह बयान सीएम गहलोत को रास नहीं आया।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…