स्थानीय

भजनलाल सरकार का राजस्थान इलेक्शन पर नया फॉर्मूला, ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ का होगा रास्ता साफ

One State, One Election In Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ के लिए हर तरह से जोर लगा रही है। इसपर लटकती तलवार को हटाने के लिए नया फॉर्मूला भी तैयार कर दिया गया है। माना जा रहा है, ऐसे में इस साल नगर निकायों के चुनाव नहीं हो पाएंगे। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी इस मामले को लेकर संकेत दे चुके हैं। अब अगले साल 2025 में सभी नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी हो रही है। जहां पांच नगर निगम, 28 नगर पालिकाएं और 16 जिला परिषद शामिल किए गए हैं।

फॉर्मूला वन स्टेट वन इलेक्शन भजनलाल सरकार

भजनलाल सरकार ने राजस्थान में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन‘ फाॅर्मूला लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे लेकर काफी समय से संकेत भी​ मिल रहे थे। यही रहा तो प्रदेश के पांच नगर निगम, जिला परिषदों और नगर पालिकाओं में इस साल चुनाव टल सकते हैं। वहीं सरकार इन सबका चुनाव एक साथ कराने की प्लानिंग कर रही है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी गत दिनों एक बयान में कहा था कि राजस्थान में जल्द वन स्टेट वन इलेक्शन वाला फाॅर्मूला लागू होगा। कई नगर निकायों में कार्यकाल नवंबर में पूरा हो जाएगा। ऐसे में हो सकता है सरकार इनके कार्यकाल को बढ़ा प्रशासक नियुक्त कर सकती है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में पूर्व महाराजा को ठगने की कोशिश, माणकचौक में दर्ज हुआ मामला

91 नगर निकायों में समय से पहले ही चुनाव

राजस्थान सरकार यदि वन स्टेट वन इलेक्शन के फार्मूले से 2025 में चुनाव करवाती है तो, 91 नगर निकाय में पहले ही चुनाव हो जाएंगे। इन निकायों में कार्यकाल 2026 तक चलेगा। वहीं चुनाव 2025 में होंगे। यानी 1 साल पहले ही इन नगर निकायों में चुनाव होंगे। वहीं 56 नगर निकाय वो हैं, जिनका 2025 में कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

किन नगर निकायों में इस वर्ष नहीं होंगे चुनाव

राज्य की कई नगर निकायों का कार्यकाल नवम्बर में पूरा होगा। इस बार यदि इन निकायों के चुनाव 2025 में होंगे तो, भरतपुर, बीकानेर,अलवर, उदयपुर, पाली सहित पांच नगर निगम में चुनाव नहीं होंगे। साथ ही ब्यावर, भिवाड़ी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बालोतरा, चित्तौड़गढ़, चूरू, जालोर, झुंझुनूं, मकराना, सीकर, सिरोही व टोंक में इस साल चुनाव नहीं हो पाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago