Categories: स्थानीय

पालनहार योजना ला रही बेसहारा बच्चों के जीवन में सवेरा, योजना के वीडियो को मिला प्रथम पुरस्कार

  • बेसहारा बच्चों का जीवन संवारने वाली पालनहार अनुकल्प
  • सीमा और सूरजमल ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासी योजनाओं के आधार पर वीडियो बना सकेंगे और लाखों रुपए की इनाम राशि जीतने का मौका पा सकेंगे। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता और तेजी से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthanके साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

 

यह भी पढ़े: नहीं जाना पड़ेगा मतदान केंद्र, गहलोत सरकार खुद घर आकर लेगी इनका वोट

 

प्रदेश वासियों को मिला प्रेरणा पुरस्कार

रविवार, 8 अगस्त के परिणाम में शास्त्री नगर, जयपुर के अनुकल्प सोनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते। दूसरे स्थान पर बायतू, बाड़मेर की सीमा चौधरी रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार बोंली, सवाई माधोपुर के सूरजमल रैगर ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

 

यह भी पढ़े: मीणा परिवार ने की अनुठी पहल, अंगदान महादान संकल्प की और बढ़ाया कदम

 

कॉन्टेस्ट बना हुनर निखारने का जरिया

प्रथम पुरस्कार विजेता अनुकल्प सोनी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि अनूठे अंदाज में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में यह प्रतियोगिता प्रभावी भूमिका निभा रही है। इससे योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो हो ही रहा है, साथ ही जनता का सीधे तौर से सरकार से जुड़ाव भी हो रहा है। यह कॉन्टेस्ट आम जन के हुनर को निखारने का भी जरिया बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पालनहार योजना राज्य के लाखों बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने में सहायक सिध्द हो रही है, इसलिए उन्होंने इस योजना को वीडियो बनाने के लिए चुना।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago